<
Categories: बिहार

बिहार में दर्दनाक हादसा: घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गईं 3 बच्चियां जिंदा दफन, दो सगी बहनों की भी मौत

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है. इस हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. बच्चियां घर को लीपने के लिए मिट्टी लेने गई थीं, जहां मिट्टी खिसकने से उनकी मौत हो गई.

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. घर की लिपाई-पोताई के लिए तीन मासूम बच्चियां मिट्टी लेने निकलीं थीं, इसके बाद वे कभी वापस घर नहीं लौटीं. गांव के पास मिट्टी निकालते समय अचानक एक बड़ा टीला भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा. तीनों बच्चियां मिट्टी के नीचे दब गईं. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना बुधवार को किशनगंज जिले की दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव में हुई. जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चियां घरों की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी लेने गांव के पास गई थीं. ग्रामीण इलाकों में आज भी घरों की दीवारों की लिपाई के लिए मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है. इसी काम के लिए बच्चियां मिट्टी खोद रही थीं. तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और तीनों उसके नीचे दब गईं.

चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण

मिट्टी का टीला गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद लोगों ने बिना देर किए मिट्टी हटाकर बच्चियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. एक साथ तीन मासूमों की जान जाने से गांव के लोग सदमे में हैं.

दो सगी बहनों की भी गई जान

हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान 10 वर्षीय नगमा प्रवीण, 9 वर्षीय निशा प्रवीण और 8 वर्षीय रूबी खातून के रूप में हुई है. नगमा और निशा सगी बहनें थीं, जबकि रूबी खातून फरियाद आलम की बेटी थी. दो बहनों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं, रूबी के घर में भी चीख-पुकार मची हुई है.

पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इनकार

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि समेत कई लोग पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी. बताया जा रहा है कि बच्चियों के परिवारों ने पोस्टमार्टम कराने और आगे की कानूनी प्रक्रिया से इनकार कर दिया. इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जिस मिट्टी से घर सजाने की तैयारी थी, उसी मिट्टी ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं.

ये भी पढ़ें: Watch Video: लखनऊ में मंगल बाजार में बवाल, दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; महिला समेत 3 गिरफ्तार

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Narak Chaturdashi 2026 Kab Hai: छोटी दिवाली पर जरूर करें ये काम, जानें अभ्यंग स्नान का खास महत्व

Narak Chaturdashi 2026 Date: नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें अभ्यंग स्नान का…

Last Updated: November 4, 2026 17:26:33 IST

Watch Video: कुत्ते ने बच्चे की पीठ थपथपाकर मांगा खाना, मासूम ने भी दिखाई दरियादिली, वीडियो देख खुश हो जाएगा दिल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसे…

Last Updated: November 4, 2026 17:24:08 IST

मोटर इंश्योरेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, अब अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें बीमा कवर, 15 दिसंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

IRDAI ने मोटर इंश्योरेंस के लिए चार-स्तरीय व्यवस्था लागू की है। 15 दिसंबर से कार-बाइक…

Last Updated: November 4, 2026 17:23:04 IST

पश्चिम बंगाल में पत्नी की हत्या के बाद मंदिर में कटा सिर लेकर बैठा रहा शख्स, बोला- ‘मैं साइको हो गया हूं’

West Bengal Crime: दक्षिण दिनाजपुर में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मंदिर में उसका…

Last Updated: November 4, 2026 17:26:18 IST

कौन हैं IAS Deepak Rawat? जिनकी राजनीति में एंट्री को लेकर खुद सीएम धामी ने दे दिए संकेत

Deepak Rawat Biography: उत्तराखंड के मशहूर IAS ऑफिसर दीपक रावत एक बार फिर सुर्खियों में…

Last Updated: November 4, 2026 17:15:27 IST

खेत की मेड़ पर पिलर गाड़ते ही भड़का विवाद, फिर चलीं 20 राउंड गोलियां; पिता-पुत्र समेत 4 को लगी गोली

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है. इस…

Last Updated: November 4, 2026 17:14:58 IST