Live
Search
Home > क्रिकेट > USA या पाकिस्तान… किसे मिलेगा सुपर-8 का आखिरी टिकट? ये 7 टीमें हो चुकी कंफर्म, देखें प्वाइंट्स टेबल

USA या पाकिस्तान… किसे मिलेगा सुपर-8 का आखिरी टिकट? ये 7 टीमें हो चुकी कंफर्म, देखें प्वाइंट्स टेबल

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेल रहे हैं, जिनमें से 7 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-18 13:03:36

Mobile Ads 1x1

T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट के लीग स्टेज में सिर्फ कुछ ही मुकाबले खेले जाने हैं. इसके बाद सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. इस राउंड में कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 20 टीमों के साथ हुई थी, जिसमें भारत और श्रीलंका संयुक्त मेजबान हैं. इन टीमों को 5-5 के 4 अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है. अभी तक इनमें से कुल 7 टीमों ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसमें भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड शामिल हैं. अभी सुपर-8 में सिर्फ एक स्पॉट बाकी है, जिसके लिए पाकिस्तान और यूएसए के बीच रेस हो रही है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, कनाडा ओमान समेत लगभग 11 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अभी प्वाइंट्स टेबल की स्थिति क्या है…

ग्रुप-ए से भारत ने किया क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए से भारत (Team India) ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम इंडिया ने लगातार 3 मैचों में तीन जीत हासिल की है, जिससे ग्रुप में पहले नंबर पर मौजूद है. इस ग्रुप में यूएसए दूसरे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान तीसरे पायदान पर है. इन दोनों टीमों के खाते में 4-4 प्वाइंट हैं, लेकिन यूएसए का नेट रन रेट (NRR) पाकिस्तान से काफी अच्छा है. ऐसे में यूएसए के पास भी सुपर-8 में जाने का मौका है. यूएसए अपनी सभी लीग मैच खेल चुकी है. वहीं, पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. अगर इस मैच में पाकिस्तान को जीत मिलती है, तो वो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. हालांकि अगर नामीबिया इस मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देती है, तो यूएसए सुपर-8 में पहुंच जाएगी.

ग्रुप-बी में श्रीलंका-जिम्बाब्वे ने मारी बाजी

ग्रुप-बी से मेजबान देश श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. श्रीलंका ने 3 मैचों में लगातार 3 जीत हासिल की है. श्रीलंका के अलावा जिम्बाब्वे ने इस ग्रुप से सुपर-8 का टिकट कटा लिया है. जिम्बाब्वे को 3 मैचों में से 2 जीत मिली है, जबकि 1 मैच बारिश से धुल गया. इससे जिम्बाब्वे के खाते में कुल 5 प्वाइंट हो गए हैं. इस ग्रुप की बाकी 3 टीमों के पास 5 प्वाइंट तक पहुंचने का कोई मौका नहीं है. इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. बता दें कि आयरलैंड ने कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 1 जीत और 2 हार का सामना किया है. साथ ही आयरलैंड का एक मैच बारिश से धुल गया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 1 ही जीतने में सफल हुई है. ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज में 2 मैचों में हार मिली है, जिससे वो टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं, ओमान को 3 मैचों में लगातार 3 हार मिली है.

ग्रुप-सी की तस्वीर साफ

टी20 वर्ल्ड कप की ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वेस्टइंडीज लगातार 3 मैचों में तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद है. वहीं, इंग्लैंड की टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है. इंग्लैंड के खाते में कुल 6 प्वाइंट हैं. इसके अलावा स्कॉटलैंड और नेपाल को 4 मैचों में 3 हार और 1 जीत मिली है. वहीं, इटली की टीम ने 3 मैचों में से 2 मुकाबले हारे हैं, जबकि 1 मैच जीते हैं. इस ग्रुप का आखिरी मैच वेस्टइंडीज और इटली के बीच खेला जाएगा.

ग्रुप-डी का क्या हाल?

ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका ने सबसे पहले सुपर-8 में एंट्री की थी. इसके बाद मंगलवार (17 फरवरी) न्यूजीलैंड ने भी कनाडा को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. न्यूजीलैंड इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर है. कीवी टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम लगातार 3 मैच जीतकर पहले नंबर पर है. वहीं, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है. हालांकि अभी इन टीमों को 1-1 मैच बचा हुआ है, लेकिन वो सिर्फ डेड रबर मैच होगा.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > USA या पाकिस्तान… किसे मिलेगा सुपर-8 का आखिरी टिकट? ये 7 टीमें हो चुकी कंफर्म, देखें प्वाइंट्स टेबल

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-18 13:03:36

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS