T20 World Cup Semi Finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल...
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल.
T20 World Cup Semi Final Schedule: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का सुपर-8 स्टेज खत्म हो गया है. इसी के साथ इस टूर्नामेंट की 4 टॉप टीमें भी तय हो गई हैं, जो सेमीफाइनल में एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी. सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. इससे पहले इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थीं. अब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे. भारतीय टीम का अगला मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी. सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. फिर उन दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग होगी. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. अब नॉकआउट मुकाबलों में रोमांच और भी ज्यादा बढ़ेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल…
टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बुधवार (4 मार्च) को खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का यह नॉकआउट मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा. यह मुकाबला 4 मार्च को शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च (गुरुवार) को खेला जाएगा. इस नॉकआउट मैच में भारत (Team India) के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी. यह ऐतिहासिक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से होगा. यह लगातार तीसरी बार है, जब भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ने जा रहे हैं. इससे पहले साल 2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ था. साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2024 में भारत ने इंग्लिश टीम को शिकस्त दी थी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला 8 मार्च (रविवार) को खेला जाएगा. सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें फाइनल में एक-दूसरे से जंग करेंगी. फाइनल का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भी शाम 7 बजे से होगा.
वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…
बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…
India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…