T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें पहुंची हैं. सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे. इसके लिए चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.
टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला आज यानी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और ओमान पर इस मैच के परिणाम का कोई असर नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें पहले ही सुपर-8 के दौर से बाहर हो चुकी हैं. हालांकि, दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप से एक सम्मानजक विदाई लेना चाहेगी. वहीं सुपर-8 की टीमों का फैसला हो चुका है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाई है.
सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे. इसके लिए चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं, जबकि ग्रुप 2 में श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान हैं. सुपर-8 में सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने हैं.
पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 में जगह बनाने वाली सभी टीमों का अगला लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना है.
इस बीच कई पूर्व क्रिकेटरों ने सेमीफाइनल की चार टीमों को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. शुक्रवार को स्टार स्पोर्ट्स की ओर से जारी वीडियो में कमेंट्री पैनल में शामिल पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उनके मुताबिक भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं.
इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं. वहीं पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान का चयन सेमीफाइनल के लिए पसंदीदा टीम के रूप में किया है.
साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने सेमीफाइनल की चार टीमों के रूप में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को चुना है. भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टॉप चार के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को चुना है, जबकि सबा करीम ने भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड को चुना है.
Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…