<

T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया डिफेंड कर पाएगी वर्ल्ड कप का खिताब? ये 5 बड़ी कमजोरियां कर सकती हैं परेशान

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया 7 फरवरी से यूएसए के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि इस टीम में कुछ ऐसी कमजोरियां हैं, जो टूर्नामेंट में परेशानी खड़ी कर सकती हैं.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. शनिवार (7 फरवरी) की शाम को भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. अगर भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब हासिल करता है, तो कई बड़े रिकॉर्ड टूट जाएंगे. दरअसल, अभी तक कोई भी टीम 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है. इसके अलावा कोई भी मेजबान देश अपने घर पर टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाया है. सिर्फ इतना ही नहीं, कोई भी टीम ने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं उठाई है. ऐसे में अगर भारतीय टीम के पास टी20 विश्व कप का खिताब हासिल कर इतिहास रचने का मौका है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है, जिसमें एक से एक बड़े धुरंधर शामिल हैं. हालांकि भारतीय टीम की कुछ कमजोरियां भी हैं, जो इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं.

भारतीय टीम की फील्डिंग

भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह जैसे बेहतरीन फील्डर हैं. इसके बावजूद टीम इंडिया मैदान में कैच लपकने में फिसड्डी दिखाई देती है. किसी भी मुकाबले में कैच छोड़ना टीम का बड़ा नुकसान करा सकती है. एशिया कप 2025 से लेकर हाल ही में खेले गए न्यूजीलैंड टी20 सीरीज तक टीम इंडिया की कैच पकड़ने की सफलता 75 फीसदी से भी कम थी. यह रेट बड़ी टीमों के खिलाफ भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. आपको याद हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन कैच ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था.

कमजोर विकेटकीपर

भारत की वर्ल्ड कप स्क्वाड में संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में 2 विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई है. संजू और ईशान दोनों ही बल्ले के साथ आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन विकेट के पीछे कमजोर दिखाई देते हैं. खासकर तौर पर ईशान किशन कीपिंग करते हुए काफी परेशानी में नजर आते हैं. ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 टी20 मैच में कीपिंग की थी, जिसमें उन्होंने बाइ के 8 रन के दिए थे. इसके अलावा स्टंपिंग भी मिस की थी. वहीं, संजू सैमसन भी विकेटकीपिंग के मामले में काफी ज्यादा अच्छे साबित नहीं हुए हैं.

इंजरी भी बड़ी समस्या

टी20 विश्व कप में खिलाड़ियों की इंजरी टीम इंडिया के लिए बड़ी परेशानी बन रही है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहले ही चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम से बाहर हो चुके हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी यूएसए के खिलाफ होने वाले मैच से पहले फीवर का शिकार हो गए हैं. ऐसे में वह यूएसए के खिलाफ खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. वहीं, वाशिंग्टन सुंदर की वापसी को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. इतना ही नहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी प्रोन माने जाते हैं, जिनके चोटिल होने की संभावना अक्सर बनी रहती है.

ओपनिंग में बदलाव

भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज कंफर्म नहीं हैं. अभी तक अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करते थे, लेकिन अब ईशान किशन को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. वहीं, ईशान किशन ने 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. ऐसे में उन्हें ओपनिंग की जगह के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हालांकि ईशान किशन ने लंबे समय से भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में ओपनिंग नहीं की है.

वाइड-नो बॉल की परेशानी

वर्ल्ड कप जैसे बड़े मौकों पर नो बॉल डालना टीम के लिए खतरे की घंटी जैसा साबित हो सकता है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज कुछ मौकों पर थोड़े परेशान दिखाई दिए हैं, लेकिन अर्शदीप सिंह लगातार सवालों के घेरे में रहे हैं. अर्शदीप सिंह कई बार में 1 ही ओवर में 3-4 वाइड डाल चुके हैं. इसके चलते अक्सर उन्हें आलोचना की भी सामना करना पड़ा है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज भी ऐसी गलतियां करते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:21:31 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST

Hight Myth: किसी बच्चे को लांघने से उसकी हाइट रुक जाती है? क्या है साइंस में इसके पीछे की सच्चाई

Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों…

Last Updated: April 9, 2026 19:44:19 IST

सरकारी स्कूल या निजी दरबार? रीवा के सरकारी स्कूल में मासूम बच्चे से पंखा करवाती शिक्षिका की करतूत कैमरे में कैद!

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल से एक विचलित करने वाला वीडियो…

Last Updated: April 9, 2026 19:57:33 IST