<

गिल-संजू की जगह पक्की… क्या ईशान की होगी सरप्राइज एंट्री! जायसवाल-रिंकू पर सस्पेंस, T20 वर्ल्ड कप के लिए कैसी होगी भारत की स्क्वाड?

Team India Squad Announcement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है. दोपहर 1:30 बजे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम इंडिया की स्क्वाड की जानकारी देंगे. देखें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की संभावित स्क्वाड...

Team India Squad Announcement For T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट फैंस के शनिवार (20 दिसंबर) का दिन बड़ा ही खास होने वाला है. साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा. टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे भारत के स्क्वाड की घोषणा करेंगे. इसी के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया फरवरी में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरेगी. इस टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम होना लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम की मैनेजमेंट किन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के स्क्वाड में रखती है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से रिंकू सिंह को बाहर कर दिया गया था. ऐसे में देखना होगा कि क्या उन्हें वापस स्क्वाड में शामिल किया जाएगाा. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि शुभमन गिल से टीम इंडिया का उप-कप्तानी भी छीनी जा सकती है.

खराब फॉर्म के बाद भी सूर्यकुमार यादव को मिलेगी कमान?

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव लगभग पिछले एक साल से बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. हालांकि वह टीम इंडिया के टी20 कप्तान हैं, जिसके कारण वह टीम में लगातार बने हुए हैं. भले ही सूर्यकुमार यादव फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बता दें कि साल 2025 में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक अर्धशतक भी निकल पाया है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले साल भारत में होने वाला वर्ल्ड कप कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का आखिरी टी20 टूर्नामेंट हो सकता है. उनकी उम्र भी 35 साल हो चुकी है. ऐसे में टीम के सेलेक्टर किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तानी सौंपने पर विचार कर सकते हैं.

क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का टीम में होना लगभग तय है. हालांकि फिर भी यह सवाल है कि क्या उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के मैच में प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा. अगर शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते हैं, तो संजू को मौका नहीं मिलेगा. भारतीय टीम संजू की जगह विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को प्राथमिकता दे सकती है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि संजू को इलेवन में मौका मिलेगा या फिर नहीं. वहीं, शुभमन गिल का टीम में होना तय है. अगर गिल टीम इंडिया के उप-कप्तान चुने जाते हैं, तो वह टी20 वर्ल्ड में वे अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. इससे संजू को मौका नहीं मिलेगा. गिल के टी20 फॉर्मेट में खेलने का अंदाज काफी अलग है. वह पारी की शुरुआत में समय लेते हैं, जिससे टीम के रन रेट पर असर पड़ता है. बता दें कि शुभमन गिल ने पिछले 18 टी20 पारियों में सिर्फ 377 रन बनाए हैं.

ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री?

मौजूदा समय में भारतीय टीम में संजू सैमसन और जितेश शर्मा के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. वहीं, दूसरी ओर लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने पुणे में खेले गए फाइनल में 49 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर झारखंड को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. ईशान मौजूदा सीजन में मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. टूर्नामेंट के दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी करीब 200 का रहा. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले. हालांकि फिर भी टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की नहीं है, क्योंकि ओपनर की जगह के लिए अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और संजू सैमसन सबसे मजबूत दावेदार हैं. हालांकि ईशान किशन की 15 सदस्यीय स्क्वाड में सरप्राइज एंट्री हो सकती है.
इसके अलावा यशस्वी जायसवाल पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है. भारत की टी20 टीम में लंबे समय से जायसवाल को मौका नहीं दिया जा रहा है, जबकि उन्होंने टी20 में भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है. इसकी वजह से टीम इंडिया में ओपनिंग पोजीशन को लेकर कई खिलाड़ी दावा ठोक रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST