<

T20 WC 2026: संजू-ईशान को मौका, गिल का कटा पत्ता… देखें टी20 वर्ल्ड कप की फुल स्क्वाड

T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. इस स्क्वाड में संजू सैमसन और ईशान किशन को मौका दिया गया है. देखें टीम इंडिया की स्क्वाड...

T20 WC 2026, Team India Squad: BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव ही संभालते नजर आएंगे. बीसीसीआई ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के लिए मौजूद टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं. टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह पर अक्षर पटेल को स्क्वाड में शामिल किया गया है. अक्षर को टी20 वर्ल्ड कप के लिए उप-कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा इस टीम में ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री हो गई है. वह पिछले 2 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे.

टीम मैनेजमेंट ने दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा की जगह ईशान किशन को स्क्वाड में शामिल किया है. ईशान को घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. साथ ही इस स्क्वाड में रिंकू सिंह का भी वापसी हुई है, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. देखें भारत की फुल स्क्वाड…

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

शुभमन गिल क्यों हुए बाहर?

टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया की स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. इसकी वजह है कि वह टी20 क्रिकेट में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी गिल का बल्ला खामोश रहा. हालांकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में वह लगातार फ्लॉप रहे हैं. साल 2025 में गिल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. उन्होंने इस साल कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 24.25 के औसत से 291 रन ही बनाए. हैरानी की बात रही कि इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला. इसके अलावा गिल का स्ट्राइक रेट भी 140 से नीचे रहा.

ईशान को मिला मौका

ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. अब आखिरकार टीम इंडिया में उनकी वापसी हो गई है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा की जगह शामिल किया गया है. ईशान ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है. हाल ही में ईशान ने झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनाया. साथ ही ईशान किशन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे.

कब शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फरवरी में शुरू होगा. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. भारतीय टीम 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. इसके बाद पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया से भारतीय टीम का मुकाबला होगा. भारत अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगा. इसके अलावा नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में और फिर नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान के 15 फरवरी को महामुकाबला खेला जाएगा. यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में होगा. बता दें कि भारत के सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST