<

T20 वर्ल्ड कप के लिए कब होगा टीम इंडिया का एलान? क्या संजू को मिलेगा Justice! देखें संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

T20 World Cup 2026: अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के लिए शनिवार को टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम चुनी जाएगी. जानें टी20 वर्ल्ड की स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है...

T20 World Cup 2026, Team India Squad: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने अपने टाइटल को बचाने के लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शुक्रवार को भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बाद बीसीसीआई भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई चयन समिति शनिवार (20 दिसंबर 2025) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर सकती है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीम इंडिया का ऐलान करेंगे.

बता दें कि आईसीसी के अनुसार, वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान करने की आखिरी तारीख 8 जनवरी 2026 तय की गई है. हालांकि बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को मानसिक तौर पर तैयार होने के लिए ज्यादा समय देना चाहता है, जिसके लिए टी20 वर्ल्ड कप के लगभग डेढ़ महीने पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा.

टीम इंडिया में किसे मिलेगा मौका?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे. इससे पहले साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ट्रॉफी उठाई थी. अब सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए उतरेगी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया. इसके बाद भारत की टी20 टीम में कई बदलाव किए गए. अब इस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. वहीं, शुभमन गिल अगर फिट रहते हैं, तो वह टीम इंडिया के उप-कप्तान बनाए जाएंगे. इसके अलावा अभिषेक शर्मा का सलामी बल्लेबाज के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में खेलना तय है. उनके साथ तिलक वर्मा की जगह भी तय मानी जा रही है.

इसके अलावा स्क्वाड में दो विकेटकीपर्स के रूप में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को शामिल किया जा सकता है. वहीं, ऑलराउंडर्स की बात करें, तो हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे का स्क्वाड में शामिल होना भी लगभग तय है. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का नाम जरूर देखने को मिलेगा. उनके साथ तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर हर्षित राणा का स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. राणा ने पिछले कुछ मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है. वहीं, स्पिनर्स में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव का नाम स्क्वाड में होना तय है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का भी होगा ऐलान

अगले साल वर्ल्ड कप से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारत 11 से 31 जनवरी तक न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भी शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव.

7 फरवरी से शुरू होगा वर्ल्ड कप

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी. मौजूदा चैंपियन भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान के साथ रखा गया है. भारतीय टीम  7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कर रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST