Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, अब कैसे खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा? समझें पूरा गणित

T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, अब कैसे खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा? समझें पूरा गणित

T20 World Cup: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है. अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा. देखें पूरा समीकरण...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-23 09:52:39

Mobile Ads 1x1

India Semi Final Qualification Scenario: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम को अपने पहले ही मैच में झटका लगा है. रविवार (22 फरवरी) को भारत को साउथ अफ्रीका के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने भारत (IND vs SA) को 76 रनों से हराया. इस हार के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में लंबे समय से चला आ रहा भारतीय टीम का विनिंग स्ट्रीक भी टूट गया है. भारत को टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार साल 2022 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इस बड़ी हार से न सिर्फ भारतीय टीम के खिलाड़ियों को झटका लगा है, बल्कि इससे टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जाने की राह काफी ज्यादा मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा. बता दें कि सुपर-8 में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप हैं. इनमें से हर टीम को 3-3 मैच खेलने हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है. देखें पूरा समीकरण…

भारत को जीतने होंगे अगले दोनों मैच

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारत की राह मुश्किल हो गई है. अब भारत को पक्का करना होगा कि वह अपने अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करे. भारत को अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा, जबकि 1 मार्च को वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा. इससे भारतीय टीम के खाते में कुल 4 प्वाइंट हो जाएंगे. हालांकि इसके बावजूद भारत चाहेगी कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करे. अगर साउथ अफ्रीका किसी एक मैच में हार जाता है, तो भारत को 2 मैच जीतने के बाद नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा. ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वे अगले दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करे.

  • अगर साउथ अफ्रीका अपने तीनों मैच जीत जाता है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का राह आसान हो जाएगी. फिर भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए सिर्फ अपने अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. यह सबसे सिंपल तरीका है.
  • हालांकि अगर भारत अपने दोनों मैच जीत लेता है, लेकिन साउथ अफ्रीका किसी मैच में हार जाती है, तो फिर भारत NRR पर डिपेंड रहना होगा. इसकी भरपाई करने के लिए भारत को अपने दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी.

एक हार से खत्म हो जाएगा भारत का सफर

अगर भारतीय टीम सुपर-8 में अपने अगले दोनों मैचों में से सिर्फ 1 मैच हार जाती है, तो उनका सफर लगभग खत्म हो जाएगा. सिर्फ 1 हार से भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. ऐसे में भारत को दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा.

भारत के बाकी सुपर 8 मैच

  • 26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
  • 1 मार्च- भारत बनाम वेस्ट इंडीज (कोलकाता)

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, अब कैसे खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा? समझें पूरा गणित

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-23 09:52:39

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS