Live
Search
Home > क्रिकेट > ईशान किशन के घर जाने का रास्ता बंद! पड़ोसियों ने कर लिया है कब्जा, वायरल हुआ वीडियो

ईशान किशन के घर जाने का रास्ता बंद! पड़ोसियों ने कर लिया है कब्जा, वायरल हुआ वीडियो

T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बीच ईशान किशन के दादा का वीडियो वायरल. पुश्तैनी घर को लेकर बड़ा खुलासा, आखिर क्या है पूरा मामला? जानें यहां

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 9, 2026 10:51:35 IST

Mobile Ads 1x1

Ishan Kishan Grand Father: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस जीत में बिहार के लाल ईशान किशन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पहले 25 गेंदों में 4 चौके और उतने ही छक्के जड़कर 54 रनों की धुंआधार पारी खेली, इसके बाद शानदार फील्डिंग करते हुए उन्होंने 2 अहम कैच भी लपके. ईशान की इस आलराउंड प्रदर्शन का हर कोई मुरीद हो गया है. बिहार में भी 8 मार्च की आधी रात को हर चौक-चौराहे, गली-मोहल्ले में आतिशबाजी और खुशियां देखने को मिली. इस बीच ईशान किशन के दादा जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि उनके घर तक जाने का रास्ता नहीं है. आइये जानते हैं आखिर मामला क्या है? 

पड़ोसियों की वजह से आने जाने का रास्ता नहीं है

इशान किशन के दादा राम अनुग्रह पांडे, जो अपने पुश्तैनी घर पर रहते हैं, उन्होंने बताया कि घर तक जाने वाली पुरानी सड़क पर पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखकर शिकायत दी गई है, लेकिन न तो अतिक्रमण हटाया गया है और न ही कोई दूसरा रास्ता दिया गया है. परिवार का कहना है कि बंद सड़क की वजह से घर पहुंचना मुश्किल हो गया है. यही वजह है कि अब परिवार के लोग भी आने-जाने में हिचकिचा रहे हैं. ईशान किशन के दादा जी के शब्दों में कहें तो उन्होंने कहा ‘घर तक आने का रास्ता पट्टेदार के चलते नहीं हैं. मेरे बाबुजी भी थोड़ा नरम स्वाभाव के थे,(मतलब कुछ बोलते नहीं थे) जब बाबुजी मर गए तो रोक-टोक हो गया. ईशान किशन के दादा जी का कहना है कि उनके पड़ोसी ही उन्हें आने जाने का रास्ता नहीं देते हैं.

https://www.facebook.com/share/r/1EJ6AEbxAJ/

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए

ईशान किशन के दादा राम अनुग्रह पांडे का कहना है कि जब तक सड़क साफ नहीं हो जाती, तब तक हालात सामान्य होना मुश्किल है. यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ी के पुश्तैनी घर तक पहुंच न होना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. परिवार ने मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर सड़क को ठीक कराया जाए. अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि यह समस्या कब हल होगी.

MORE NEWS