<

2007, 2024, 2026… भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड का खिताब, जानें अन्य टीमों ने कब-कब मारी बाजी?

T20 World Cup Winners List: टी20 वर्ल्ड कप के अभी तक कुल 10 एडिशन खेले जा चुके हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 3 बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई. नीचे देखें सभी विनर्स की लिस्ट...

T20 World Cup Winners List: भारत ने लगातार तीसरी बार ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया.  इसके अलावा भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया. इसी के साथ भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. इससे पहले कोई भी टीम अपने घर पर टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई है. इतना ही नहीं, भारत दुनिया की इकलौती टीम है, जिसने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है. भारत ने सबसे पहले साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब हासिल किया था. इसके बाद साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अपनी तीसरा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हासिल की. ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक किन टीमों ने कितनी बार ट्रॉफी उठाई है?

टी20 वर्ल्ड कप एडिशन
चैंपियन रनर-अप
2007 भारत पाकिस्तान
2009 पाकिस्तान श्रीलंका
2010 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
2012 वेस्टइंडीज श्रीलंका
2014 श्रीलंका भारत
2016 वेस्टइंडीज इंग्लैंड
2021 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड
2022 इंग्लैंड पाकिस्तान
2024 भारत साउथ अफ्रीका
2026 भारत साउथ अफ्रीका

अभी तक खेले गए कुल 10 टी20 वर्ल्ड कप

ICC मेंस टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. इसके बाद से अभी तक कुल 10 एडिशन खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इस एडिशन में भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. भारत टी20 वर्ल्ड इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने सबसे ज्यादा 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया. भारत के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान ने 1-1 बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है.

भारत ने कैसे जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 एक महीने से ज्यादा समय के बाद 8 मार्च को खत्म हो गया. इस टूर्नामेंट में भारत की टीम ने जीत हासिल कर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों को बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 96 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम एक बार ट्रॉफी के करीब आकर चूक गई.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi Fire: आधी रात को धुएं से जगे लोग, जान बचाने के लिए छत से लगाई छलांग; 8 घायल

Dayalpur Fire: इस बीच DFS के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया और चार और लोगों …

Last Updated: March 30, 2026 08:46:56 IST

महराजगंज में ‘सरकारी डकैती’! सामूहिक विवाह के उपहार डकार गए अधिकारी, ₹1 लाख की योजना में ‘सेंधमारी’ देख भड़के लोग

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में आयोजित 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' मार्च 2026 के दौरान…

Last Updated: March 30, 2026 08:52:41 IST

RBI New Guidelines: 1 अप्रैल से नए नियम, UPI, क्रेडिट कार्ड पेमेंट में बदलाव, यूजर्स के लिए जरूरी खबर

Government New Rules: यदि आप इन बदलावों के प्रति पहले से ही तैयार नहीं रहते…

Last Updated: March 30, 2026 08:12:35 IST

यमुना एक्सप्रेसवे पर जा रही बस बनी ‘आग का गोला’, मथुरा के नौहझील में श्रीलंकाई पर्यटकों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान!

रविवार 29 मार्च 2026 को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, श्रीलंका से…

Last Updated: March 30, 2026 08:13:20 IST

Nisha Mehta: एम्स से नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री तक, निशा मेहता की पूरी प्रोफाइल, एजुकेशन और परिवार

Health Minister Of Nepal: एम्स नई दिल्ली के नर्सिंग कॉलेज की पूर्व छात्रा निशा मेहता…

Last Updated: March 30, 2026 07:12:53 IST

IPS के.के. बिश्नोई ने निभाया ‘दूध पिलाई’ का प्राचीन रिवाज, संभल के SP और मां के लाड़ले की सादगी से भावुक हुए लोग, देखे वीडियो!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में IPS के.के. बिश्नोई अपनी शादी की…

Last Updated: March 30, 2026 08:13:04 IST