<

नॉनवेज खाते हैं फिर भी B12 की कमी? शरीर में इसकी क्यों होती है डिफिशिएंसी, जानें इसके छिपे कारण

Vitamin B12: नॉन-वेजिटेरियन होने के बावजूद कई लोगों में विटामिन B12 की कमी देखी जाती है. जानें इसके पीछे क्या कारण, इसके लक्षण और इसे दूर करने के तरीका क्या है.

Vitamin B12: सामान्य तौर पर मांसाहार को विटामिन B12 का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसलिए अक्सर ऐसा कहा जाता है कि नॉनवेज खाने वालों में इसकी कमी नहीं होती है. लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक हकीकत अब अलग है. कई नॉन-वेजिटेरियन लोगों में भी विटामिन B12 की कमी देखी जा रही है, जिसका कारण सिर्फ खान-पान नहीं बल्कि पाचन तंत्र की समस्या, कुछ दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल जैसे कई कारण हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर नॉन-वेजिटेरियन लोगों में भी विटामिन B12 की कमी क्यों होती है. आइए जानते हैं.

विटामिन बी12 क्या है?

विटामिन बी12  शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है जो आपके शरीर को तंत्रिका कोशिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह आपके शरीर को डीएनए बनाने में भी सहायक होता है. विटामिन बी12 मुख्य रूप से पशु उत्पादों में पाया जाता है, जैसे मछली, मांस, डेयरी उत्पाद और अंडे आदि. 

बी12 कितना चाहिए?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के आधार पर, वयस्कों में विटामिन बी12 का स्तर 3000pg/ml उपर होता है. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इससे अधिक मात्रा की जरूरत होती है. शिशुओं और बच्चों को आवश्यक बी12 की मात्रा उनकी उम्र के अनुसार अलग अलग हो सकती है. यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू, कनाडा के द्वारा किए गए एक रिसर्च के आधार पर जैसे जैसे हमारी आयु बढ़ती है, हमारे शरीर को विटामिन बी12 ग्रहण करने की क्षमता कम हो जाती है. इसिलिए बड़े-बुजुर्गों में विटामिन बी12 की कमी ज्यादा देखने को मिलती है. 

नॉनवेज खाने पर भी विटामिन बी12 की कमी क्यों होती है?

अवशोषण संबंधी समस्याएं सबसे प्रमुख हैं. विटामिन बी12 के अवशोषण के लिए एक स्वस्थ पाचन तंत्र की जरूरत है. गैस्ट्राइटिसइरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस), सीलिएक रोग या क्रोहन रोग जैसी स्थितियां आंतों में बी12 के अवशोषण में बाधा डालती हैं. ऐसे में यदि आप नॉनवेज का सेवन करते भी हैं तो भी आपको बी12 की समस्या हो सकती है.

कैसे दूर करें विटामिन बी12 की कमी?

  • गट हेल्थ में सुधार करें
  • बैलेंस डाइट अपनाएं.
  • डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट का सेवन करें.
  • फिटनेस और एक्सरसाइज का ध्यान रखें.
Share
Published by

Recent Posts

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST