भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे से पहले मुंबई के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर तनुष कोटियन और हर्ष दुबे को नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया है. दोनों खिलाड़ी टीम के प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी का प्रैक्टिस कराएंगे. श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों को देखते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मुंबई में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ प्रैक्टिस किया.
हर्ष दुबे और तनुष कोटियान को नेट गेंदबाज के रूप में मिला मौका.
श्रीलंका की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की संभावना है, इसलिए भारतीय बल्लेबाजों ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. मुंबई में हाल ही में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने कई स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ प्रैक्टिस किया. इस प्रैक्टिस सेशन में बाएं हाथ के स्पिनर, लेग स्पिनर और ऑफ स्पिनर शामिल थे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर जतिन परांजपे ने कहा कि श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए बल्लेबाजों का स्पिन के खिलाफ तैयारी करना स्वाभाविक है.
तनुष कोटियन ने बताया कि वह नियमित रूप से जतिन परांजपे की अकादमी में प्रैक्टिस करते हैं, जहां बारिश के मौसम में भी अच्छी सुविधा मिलती है. उन्होंने कहा कि वहां की पिच पर काफी टर्न मिलता है और यशस्वी जायसवाल तथा केएल राहुल भी पिछले कुछ दिनों से प्रैक्टिस कर रहे हैं.
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…