Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs WI: विंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ की जंग! सेमीफाइनल की राह में टीम इंडिया के सामने 5 बड़े चैलेंज

IND vs WI: विंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ की जंग! सेमीफाइनल की राह में टीम इंडिया के सामने 5 बड़े चैलेंज

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को सुपर-8 का आखिरी और अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम के सामने कई बड़े चैलेंज होगा.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 1, 2026 16:34:06 IST

Mobile Ads 1x1

India vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला है. यह मैच दोनों टीमों के नॉकआउट मुकाबला होगा, जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं, मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. साउथ अफ्रीका ने मिली 76 रनों की करारी हार के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी की है. भारत ने अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका से हारकर आ रही है. अब दोनों टीमों के बीच वर्चुअल नॉकआउट को मुकाबला होगा. अगर भारत को सेमीफाइनल में जाना है, तो किसी भी हालत में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम को वेस्टइंडीज के पार जाना होगा. हालांकि इस मैच में भारतीय टीम के सामने कई चुनौतियां होंगी, जिसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को खास रणनीति बनानी होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के सामने कौन से चैलेंज होंगे…

संजू-अभिषेक की तूफानी शुरुआत की जरूरत

इस टूर्नामेंट में पहले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत कर रहे थे. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की थी. दोनों खिलाड़ियों ने टीम को तेज शुरुआत थी. माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी संजू और अभिषेक की जोड़ी मैदान पर ओपनिंग करने उतरेगी. ऐसे में भारतीय टीम को एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से आक्रामक शुरुआत की जरूरत है. इससे भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर कम दबाव होगा, जिससे बड़ा स्कोर बनाने में आसानी होगी.

छठा गेंदबाज बना सिरदर्द

भारतीय टीम के लिए छठे गेंदबाज के तौर पर शिवम दुबे (Shivam Dube) टीम में शामिल हैं. हालांकि वह अक्सर गेंदबाज के तौर पर महंगे साबित होते हैं. शिवम दुबे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 2 ओवर में ही 46 रन खर्च कर दिए थे. ऐसे में अगर ईडन गार्डन्स के मैदान पर किसी गेंदबाज का दिन खराब होता है, तो छठे विकल्प के तौर पर गेंद किसे थमाई जाएगी. ऐसे में भारतीय टीम के 5 गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. टीम इंडिया चाहेगी कि उन्हें छठे गेंदबाज का इस्तेमाल न करना पड़े.

बुमराह को दिखाना होगा ‘जादू’

वेस्टइंडीज की टीम पावर-हिटर बल्लेबाजों से भरी हुई है. ऐसे में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी. जसप्रीत बुमराह बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-8 मैच में बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च करके 3 विकेट चटकाए थे. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ जसप्रीत बुमराह कोई विकेट नहीं ले पाए. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह पर शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने की जिम्मेदारी होगी. इसके अलावा डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर के साथ बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकना होगा.

वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए स्पिन गेंदबाजी की चुनौती होगी. भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल पर मिडिल ओवर्स में विकेट चटकाने की जिम्मेदारी होगी. वेस्टइंडीज की टीम मिडिल ओवर्स में बड़ी साझेदारी बनाने के लिए जानी जाती है. ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को बीच के ओवरों में विकेट निकालना होगा. हालांकि भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिछले 2 मैचों से लय में नजर नहीं आ रहे हैं. पिछले 2 मुकाबलों में वरुण चक्रवर्ती ने काफी महंगे साबित हुए हैं.

पावरप्ले में बनाना होगा बड़ा स्कोर

किसी भी टी20 मैच में पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर्स काफी जरूरी होते हैं. पावरप्ले में टीम की बल्लेबाजी तय करती है कि स्कोर कहां तक पहुंच पाएगा. ऐसे में भारतीय टीम को पावरप्ले में विकेट बचाकर रन बटोरने होंगे, जिससे दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव न हो. अगर पावरप्ले में टीम अच्छा स्कोर बना लेती है, तो एक विपक्षी टीम के लिए बड़ा टारगेट सेट कर सकती है.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs WI: विंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ की जंग! सेमीफाइनल की राह में टीम इंडिया के सामने 5 बड़े चैलेंज

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 1, 2026 16:34:06 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS