Team India Dinner: गौतम गंभीर ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को डिनर के लिए अपने घर पर बुलाया. इस दौरान सूर्यकुमार यादव से लेकर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या समेत सभी खिलाड़ी गंभीर के घर पहुंचे.
गौतम गंभीर के घर डिनर करने के लिए पहुंची टीम इंडिया.
Team India At Gambhir House: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को टीम इंडिया के लिए अपने घर पर स्पेशल डिनर का आयोजन किया. नामीबिया के खिलाफ मैच दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी गौतम गंभीर के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे. दरअसल, भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया के साथ मैच खेलेगी, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में कोच गंभीर ने अपने घर पर पूरी टीम को डिनर के लिए बुलाया. इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी गंभीर के आवास पर मौजूद रहे. इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें गौतम गंभीर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का वेलकम करते हुए दिखाई देते हैं. न्यूज एजेंसी ANI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर अपने घर पर पहुंच रहे हैं. उनके पीछे भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक और अन्य सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद थे. इतना ही नहीं, BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस खास आयोजन में शामिल हुए.
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने हेड कोच के घर पर डिनर किया. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव से लेकर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी दिखाई दिए. यहां पर टीम के खिलाड़ियों ने अच्छे माहौल में अपना समय बिताया और आपस में बातचीत की. बता दें कि गौतम गंभीर इस तरह अक्सर खिलाड़ियों के लिए डिनर का आयोजन करते रहते हैं. इससे पहले गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी टीम इंडिया को अपने घर पर पार्टी के लिए बुलाया था. इससे टीम पारिवारिक माहौल और बेहतर तालमेल बढ़ाने में आसानी होती है.
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है. भारत ने 7 फरवरी को मुंबई में खेले गए मैच में अमेरिका (USA) को 29 रन से हरा दिया. इस मुकाबले में अमेरिका ने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी. एक समय पर ऐसा लगा कि भारतीय टीम मुश्किल में पड़ गई है. इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. कप्तान सूर्या ने यूएसए के खिलाफ 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले. इसके दम पर भारत ने यूएसए के सामने 161 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई. भारत ने 29 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
भारतीय टीम अपना दूसरा ग्रुप स्टेज मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसके लिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है.
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…