<

पाकिस्तान को हराया, अब किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया, कितने तारीख को होगा मैच? जानें पूरी डिटेल्स

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा. भारत और नीदरलैंड्स के बीच यह मैच 18 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी रविवार को भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. अब भारत और नीदरलैंड्स (India vs Netherlands) के बीच ग्रुप ए का अहम मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के मशहूर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह मैच 18 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी और भी डिटेल्स.
भारतीय इस समय अच्छी फॉर्म में दिख रही है. टीम के बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं और गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत सुपर 8 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है. टीम की कोशिश होगी कि शुरुआत से ही दबाव बनाए और बड़ा स्कोर खड़ा करे या लक्ष्य का आसानी से पीछा करे.
दूसरी तरफ नीदरलैंड्स भी मेहनती टीम है. उसे कमजोर समझना गलती होगी.  इस टीम ने पहले भी बड़ी टीमों को चौंकाया है. हालांकि, इस टूर्नामेंट में वे अब तक सिर्फ 1 मैच ही जीत सके हैं. देखना होगा कि भारत के खिलाफ वह कैसा परफॉर्म करते हैं. अगर उनके गेंदबाज शुरुआती विकेट ले लेते हैं, तो भारत को मुश्किल हो सकती है.
अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. यहां बड़े स्कोर बनते हैं. लेकिन रात के मैच में ओस गिरने से गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. कुल मिलाकर यह मुकाबला रोमांच से भरा हो सकता है. भारत जीत की लय जारी रखना चाहेगा.

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह
नीदरलैंड्स की टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोस, बस डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डॉड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रोएलोफ वैन डेर मेर्वे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार
Satyam Sengar

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में आज बड़ा धमाका! आपकी जेब को राहत या महंगाई का तूफान?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:00 IST

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Last Updated: March 31, 2026 06:35:10 IST

Today Weather: अगले 24 घंटे ‘डेंजर जोन’! दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश; IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा…

Last Updated: March 31, 2026 06:29:43 IST

RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आज, ऐसे करें आसानी से चेक

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 31, 2026 06:23:23 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

RBSE 12th Result 2026 Live Updates: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान 31 मार्च को सुबह…

Last Updated: March 31, 2026 06:21:45 IST