<
Categories: मनोरंजन

राजपाल यादव को मिली बड़ी राहत: 9 करोड़ के कर्ज मामले में जेल से मिली बेल, पर पुराना वीडियो हुआ वायरल

9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में 11 दिन जेल में रहने के बाद कॉमेडियन राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे सलमान खान द्वारा कर्ज चुकाने की अफवाह फैल गई. कोर्ट ने 1.5 करोड़ जमा करने पर राहत दी है.

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव पिछले 11 दिनों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे, लेकिन आज (16 फरवरी 2026) दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत (Interim Bail) दे दी है. राजपाल को यह राहत 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में मिली है.  उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी, जिसे कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ स्वीकार कर लिया.

क्यों वायरल हो रहा है राजपाल का पुराना वीडियो?

सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें वे जेल के अपने खराब समय के बारे में बात करते और सलमान खान की तारीफ करते नजर आ रहे है.  लेकिन इस वीडियो का सच कुछ और है.  दरअसल, यह वीडियो साल 2018 का है, जब राजपाल ने काला हिरण मामले में सलमान खान को जमानत मिलने पर खुशी जताई थी.  लोग इस पुराने वीडियो को राजपाल के मौजूदा कर्ज मामले से जोड़कर शेयर कर रहे है, जिससे यह गलतफहमी फैल गई कि सलमान खान ने उनका सारा कर्ज चुका दिया है.  हालांकि, उनकी पत्नी राधा यादव ने साफ किया है कि सलमान और अन्य सितारों ने सिर्फ भावनात्मक साथ दिया है, कर्ज चुकाने वाली बात महज एक अफवाह है.

क्या है 9 करोड़ का पूरा विवाद?

राजपाल यादव की कानूनी मुसीबतें साल 2010 में शुरू हुई थीं.  उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था.  फिल्म फ्लॉप हो गई और राजपाल समय पर पैसा नहीं लौटा पाए.  पिछले 16 सालों में ब्याज और जुर्माने की वजह से यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई.  चेक बाउंस होने और कोर्ट की शर्तों को पूरा न करने के कारण उन्हें 5 फरवरी 2026 को सरेंडर करना पड़ा था.

जमानत के लिए कोर्ट ने रखी सख्त शर्तें

जमानत पाने के लिए राजपाल यादव को कोर्ट में भारी रकम जमा करनी पड़ी है.  दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उनके वकील ने दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा कराया। कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च 2026 तक की मोहलत दी है, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त करने का आदेश दिया है ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें.  फिलहाल वे 19 फरवरी को होने वाली अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकेंगे.

इंडस्ट्री का मिला साथ

राजपाल यादव अब जेल से बाहर आ रहे है और उनके मैनेजर के मुताबिक, वे जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे.  इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों जैसे सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन ने राजपाल का साथ देने और उन्हें आने वाली फिल्मों में काम देने का भरोसा जताया है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 2, 2026 19:52:23 IST

Venus Retrograde 2026: शुक्र की उल्टी चाल शुरू, मेष-मिथुन-कर्क के लिए बन रहे लाभ के योग, जानें किसे क्या फायदा

Venus Retrograde 2026: 3 अक्टूबर 2026 से शुक्र वक्री चाल शुरू करेंगे और 14 नवंबर…

Last Updated: October 2, 2026 19:48:58 IST