भारतीय क्रिकेट इतिहास में अभी तक सिर्फ 3 बार ऐसा हुआ है, जब किसी एसोसिएट टीम ने भारत को शिकस्त दी है. यहां नीचे देखें पूरी लिस्ट और रिकॉर्ड...
नॉन-टेस्ट टीमों के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड.
India vs Non-Test Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में अमेरिका ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी. एक समय पर ऐसा लगा था कि अमेरिका इस मैच में जीत हासिल कर सकता है, लेकिन फिर भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की. भारत ने 29 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. हालांकि यह मुकाबला काफी करीबी दिखाई दे रहा था. इसी बीच सवाल उठा कि क्या अभी तक भारतीय टीम को किसी नॉन-टेस्ट टीमों के खिलाफ हार मिली या नहीं. अगर हां, तो ऐसा कब और कहां हुआ था. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि एसोसिएट टीमों के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है. आंकड़ों पर गौर करें, तो भारत ने एसोसिएट टीमों के खिलाफ सालों से अपना दबदबा कायम रखा है. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बार ऐसा हुआ है, जब किसी नॉन-टेस्ट टीम ने भारत को शिकस्त दी है. नीचे देखें लिस्ट…
1979 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पहली बार किसी नॉन-टेस्ट हार मिली थी. यह मुकाबला इंग्लैंड के मैनचेस्टर स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया था. उस समय तक श्रीलंका को टेस्ट स्टेटस नहीं मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार था. श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर भारत को 47 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में सोमाचंद्रा डी सिल्वा ने 3 लेकर भारतीय बल्लेबाजों को हैरान कर दिया था. श्रीलंका की यह जीत क्रिकेट इतिहास के यादगार पलों में से गिना जाता है, क्योंकि वह श्रीलंका का पहला वर्ल्ड कप था.
साल 1998 में केन्या की टीम ने भारत को चौंकाया था. ग्वालियर में खेले गए मुकाबले में केन्या ने भारत को 69 रनों से हराया. केन्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 265 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 196 के स्कोर पर ढेर हो गई. इस मुकाबले में केन्या के मॉरिस ओडुम्बे ने शानदार प्रदर्शन किया था. पहले उन्होंने बल्ले से 83 रन बनाए और फिर गेंद से 3 विकेट भी हासिल किया.
भारत को आखिरी बार भी केन्या से हार मिली थी. यह भारतीय टीम की किसी एसोसिएट टीम के खिलाफ तीसरी हार थी. साल 2001 में खेले गए मुकाबले में केन्या ने भारतीय टीम को 70 रनों से शिकस्त दी थी. यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ में खेला गया था, जिसमें केन्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 246 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया 176 पर ढेर हो गई थी. इस मैच में केन्या के थॉमस ओडोयो ने 51 रन बनाए और फिर 3 विकेट भी चटकाए.
भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2001 में किसी एसोसिएट टीम से हार झेली थी. इसके बाद से भारतीय टीम ने लगातार एसोसिएट टीमों पर अपना दबदबा कायम रखा है. दिलचस्प बात यह है कि भारत ने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे से कोई भी इंटरनेशनल मैच से नहीं गंवाया है, जब तक कि उन्हें टेस्ट स्टेटस नहीं मिला.
IRCTC Food Quality Issue: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को…
Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…
Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…
Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…
कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…
Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को…