Live
Search
Home > क्रिकेट > जलन या सचमुच का डर? शोएब अख्तर के बयान से हडकंप, बोले- ‘भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया’

जलन या सचमुच का डर? शोएब अख्तर के बयान से हडकंप, बोले- ‘भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया’

भारत की जीत के बाद क्रिकेट की दुनिया में एक नया विवाद भी शुरू हो गया. पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की इस जीत पर मजेदार रिएक्शन दिया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 11, 2026 22:38:40 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने 2026 आईसीसी मेंस टी20 टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए न्यूज़ीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे भारत ने फाइनल मुकाबला यादगार जीत के साथ खत्म किया. लेकिन इस जीत के बाद क्रिकेट की दुनिया में एक नया विवाद भी शुरू हो गया. पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की इस जीत पर मजेदार रिएक्शन दिया.
 
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत की लगातार बड़ी जीत ने क्रिकेट का संतुलन बिगाड़ दिया है. अख्तर ने कहा, “भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. इतनी डोमिनेंस भविष्य में अन्य टीमों के लिए खेल को कठिन बना देगी. यह ऐसे है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर बच्चा सारे गरीब बच्चों को बुलाकर कहे, ‘आओ, क्रिकेट खेलते हैं.’ बिल्कुल यही भारत हमारे साथ कर रहा है. आठ टीमों में से वे चार को आगे रखते हैं, फिर उन चार में से तीन को दोबारा बुलाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं, और फिर कहते हैं, ‘देखो, मैं जीत गया.’ उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.”
 
विश्व कप से पहले क्या कहा था?

अख्तर ने विश्व कप से पहले कहा था, “मुझे लगता है कि न्यूज़ीलैंड भारत के सामने दबाव में आ सकता है, लेकिन भारत पर भी 1.5 अरब लोगों का दबाव है. भारत पहले ही अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से एक मैच हार चुका है. मैं इसे देखते हुए भारत को विजेता मानता हूँ, लेकिन क्रिकेट के लिए यह जरूरी है कि इस बार न्यूज़ीलैंड यह वर्ल्ड कप जीतें.”
 
चर्चा का विषय बना बयान

शोएब अख्तर का यह बयान सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया. कुछ लोग इसे ईर्ष्या का संकेत मान रहे हैं, जबकि कई फैंस इसे भारत की ताकत का प्रमाण बता रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत का मुख्य कारण टीम का संतुलित प्रदर्शन रहा. फाइनल में संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की थी.

MORE NEWS