Live
Search
Home > क्रिकेट > WI को हरा साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को दी राहत, सेमीफाइनल की राह आसान, बदल डाला समीकरण

WI को हरा साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को दी राहत, सेमीफाइनल की राह आसान, बदल डाला समीकरण

SA vs WI: साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल के रास्ते थोड़े आसान हो गए हैं. आइए जानते हैं भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब क्या करना होगा.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-26 18:17:33

Mobile Ads 1x1
SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस तरह वह सेमीफाइनल में भी एंट्री करने के करीब पहुंच गई है. अफ्रीकी टीम की जीत से भारतीय टीम को भी राहत मिली होगी. क्योंकि टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचना पहले से थोड़ा और आसान हो गया. क्योंकि वेस्टइंडीज 4 अंक तक नहीं पहुंच सकी और भारत के पास मौका होगा कि वह 4 अंक तक पहुंच जाए.
 
साउथ अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए कारगर साबित हुआ. वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन ही बना सकी. उनकी टीम के लिए जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने अच्छी पारी खेली. चेज करते हुए साउथ अफ्रीका ने इस स्कोर को 16.1 ओवर में ही चेज कर लिया. साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मारक्रम ने शानदार 82 रन की पारी खेली.
 

भारत को अब क्या करना होगा?

भारत के लिए अब मामला साफ है कि अगर उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे. 26 फरवरी यानी आज के मुकाबले में उन्हें जिम्बाब्वे को हराना होगा और 1 मार्च को होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें जीत दर्ज करनी होगी. अगर भारत एक भी मैच हारा तो सेमीफाइनल में उनका पहुंचना नामुमकिन है. भारत अगर दोनों मैच जीत जाता है तो उनके 4 अंक हो जाएंगे.
 

बची हुई 3 टीमों का हाल

वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका से हारकर परेशानी में पड़ गई है. अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत जाते तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना तय था. लेकिन इससे भारत के लिए परेशानी खड़ी हो जाती. भारत अगर जिम्बाब्वे को हराने के बाद अपने अगले मुकाबले में वेस्टइंडीज को भी हरा देता है तो वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. क्योंकि उनके सिर्फ 2 अंक ही रह जाएंगे. 1 मार्च को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम भी आपस में भिड़ेगी. अगर वहां साउथ अफ्रीका जीतती है तो उनके 6 अंक हो जाएंगे. वहीं, जिम्बाब्वे जीतती है तो वह 2 अंक तक ही रह जाएगी. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > WI को हरा साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को दी राहत, सेमीफाइनल की राह आसान, बदल डाला समीकरण

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-26 18:17:33

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS