Live
Search
Home > क्रिकेट > टी20 वर्ल्ड कप में भारत के 5 ‘महारिकॉर्ड’, संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी से लेकर फाइनल में हाईएस्ट टोटल तक, देखें लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के 5 ‘महारिकॉर्ड’, संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी से लेकर फाइनल में हाईएस्ट टोटल तक, देखें लिस्ट

T20 WC Five Big Records: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रनों का स्कोर खड़ा किया. यह टी20 वर्ल्ड फाइनल में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इस टूर्नामेंट में भारत ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए. नीचे देखें लिस्ट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-09 11:54:19

Mobile Ads 1x1

5 Big Records In T20 World Cup: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया था. भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. भारत ने 96 रनों से मुकाबला जीतकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं. नीचे देखें भारत के 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड…

तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम

भारतीय टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. भारत के अलावा कोई भी टीम 2 बार से ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. इसके अलावा भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है. भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता, जिसके बाद 2026 में फिर से विश्व कप का खिताब हासिल कर लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं, टीम इंडिया अपने घर पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले किसी भी टीम ने अपने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप का खिताब हासिल नहीं किया है.

संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने फाइनल मुकाबले में 89 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल की सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले मार्लन सैमुअल्स ने नाबाद 85 रन और केन विलियमसन ने भी 85 रन बनाए थे. संजू सैमसन ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाया. साथ ही संजू सैमसन ने एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 24 छक्के लगाए. संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के फिन एलन के 20 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इतना ही नहीं, भारत ने पावरप्ले में 92 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है.

100 छक्कों का कीर्तिमान

भारत ने इस टी20 वर्ल्ड कप में नया कीर्तिमान रच दिया है. भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल 106 छक्के लगाए, जो किसी भी टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के 99 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जो 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में बना था. भारत ने ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

MORE NEWS