<

T20 World Cup 2026: CKS-RCB नहीं… भारत के WC स्क्वाड में इस IPL टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, देखें लिस्ट

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का एलान हो गया है. इस टीम में मुंबई इंडियंस की टीम के 4 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. देखें पूरी लिस्ट...

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हुई है. इस मेगा इंवेट के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का भी एलान कर दिया गया है. 20 दिसंबर को BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की. जब भी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाता है, तो उसमें कुछ ऐसे खिलाड़ियों के नाम भी शामिल होते हैं, जो आईपीएल में किसी न किसी टीम का हिस्सा होते हैं. इस साल जो स्क्वाड चुनी गई है, उसमें 10 में से 7 आईपीएल टीम के खिलाड़ियों ने जगह बनाई है.

सिर्फ 3 आईपीएल टीमें ऐसी हैं, जिनके  एक भी खिलाड़ी भारत की वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं बना पाए. टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया की स्क्वाड में सबसे ज्यादा खिलाड़ी धोनी या विराट की टीम से नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम से हैं. यहां देखें सभी खिलाड़ियों की लिस्ट…

स्क्वाड में मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया गया. इसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसमें सबसे पहला नाम कप्तान सूर्यकुमार यादव का है. वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. इसके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह और बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम शामिल है. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में फिनिशर का रोल निभाएंगे, जबकि तिलक वर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे. वहीं, जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स से 3 खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सबसे ज्यादा 3 खिलाड़ी भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल हैं. इनमें स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती, तेज गेंदबाद हर्षित राणा और फिनिशर रिंकू सिंह का नाम शामिल है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad), चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम से 2-2 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. वहीं, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम भी वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल किया गया है, जबकि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से वांशिग्टन सुंदर को मौका मिला है.

इन तीन टीमों के किसी खिलाड़ी को जगह नहीं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिस स्क्वाड का ऐलान किया गया है. उसमें तीन आईपीएल टीमों के किसी भी खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है. इन टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) शामिल है.

  • MI- सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा
  • KKR- वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और रिंकू सिंह
  • SRH- ईशान किशन, अभिषेक शर्मा
  • CSK- शिवम दुबे, संजू सैमसन
  • DC- अक्षर पटेल, कुलदीप यादव
  • PK- अर्शदीप सिंह
  • GT-वॉशिंगटन सुंदर

टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वॉशिंग्टन सुंदर.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST