T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बॉयकॉट के बावजूद भारतीय टीम 15 फरवरी को मैच खेलने के लिए कोलंबो जाएगी. ICC के प्रोटोकॉल को सम्मान देते हुए BCCI टीम इंडिया को श्रीलंका भेजेगी, जहां पर टीम इंडिया मैदान पर प्रैक्टिस करने से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी.
पाकिस्तान के बॉयकॉट के बावजूद श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया.
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले विवादों का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. बांग्लादेश की नौटंकी के बाद पाकिस्तान ने एलान किया कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान सरकार ने टी20 विश्व कप में भारत का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है. हालांकि इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले के लिए टीम इंडिया श्रीलंका के कोलंबो जाएगी, जहां पर भारत-पाक का मुकाबला खेला जाना है. फिर भले ही पाकिस्तान मैच खेलने के लिए न आए. भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC के प्रोटोकॉल के तहत श्रीलंका ट्रेवल करेगी. BCCI का कहना है कि टीम इंडिया ICC द्वारा निर्धारित सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करेगी. इसमें शेड्यूल मैच की ट्रेनिंग से लेकर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेना भी शामिल है. टीम इंडिया मैच रेफरी द्वारा मैच रद्द किए जाने की घोषणा का इंतजार करेंगे. जानें क्या कहते हैं कि ICC के नियम…
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियमों के अनुसार, किसी टीम को फ्री प्वाइंट्स तभी दिए जाते हैं, जब वो टीम मैदान पर मौजूद हो, जबकि दूसरी टीम खेलने से मना कर रही हो. अगर दोनों टीमें मौजूद नहीं होती हैं, तो मैच को रद्द कर दिया जाता है. इसके अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के टॉस के लिए मैदान पर मौजूद होने की भी उम्मीद है. अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए मैदान पर नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर देने के साथ 2 प्वाइंट देंगे. ऐसे में भारतीय टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जाएगी, जहां पर भारत-पाकिस्तान का मैच खेला जाना है. वहां पर भारतीय मैच रेफरी के फैसले का इंतजार करेगा.
पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान के इस फैसले को लेकर ICC भी नाराज हो गया है. ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी भी दी है कि अगर वह भारत के साथ मैच नहीं खेलता है, तो उसे आगे चलकर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ICC पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट से पूरी तरह बैन कर सकता है. इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट से भी पाकिस्तान को दूर होना पड़ सकता है. साथ ही ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा जुर्माना भी लगाएगी. पाकिस्तान के इस फैसले से उसे काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है.
शनिवार यानी 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. भारतीय टीम 7 फरवरी को यूएसए के साथ पहला मुकाबला खेलकर टूर्नामेंट का शुरुआत करेगी. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
UP Election 2027: यह नया रिविज़न अप्रैल में उत्तर प्रदेश में पूरी हुई SIR प्रक्रिया…
Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में बाप-बेटी कहे जाने वाले काजी तौकीर…
IND VS WI T20: टी 20 सीरीज़ में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने…
Silver Rate Today 5 Oct 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए आज के ताजा भाव…
Alien Star Influencer: चूरू के 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल मां के साथ दुबई पहुंचे. वायरल…
Gold Price Today 5 October 2026: आज सुबह करीब 9:05 बजे MCX पर 5 नवंबर…