Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 वर्ल्ड कप तो जीत लिया, अब अगला मैच किस टीम से खेलेगी टीम इंडिया; देखिए पूरा शेड्यूल

T20 वर्ल्ड कप तो जीत लिया, अब अगला मैच किस टीम से खेलेगी टीम इंडिया; देखिए पूरा शेड्यूल

Team India Schedule: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है. अब टीम इंडिया लगभग 3 महीने बाद ब्लू जर्सी में खेलते दिखाई देगी. देखें पूरा शेड्यूल...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 10, 2026 11:22:05 IST

Mobile Ads 1x1

Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रन पर ढेर हो गई. इससे भारत ने 96 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया. इसी के साथ भारत पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल डिफेंड किया है. भारत ने 2024 में भी टी20 विश्व कप का खिताब जीता था.

इससे पहले किसी भी टीम ने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड का खिताब नहीं उठाया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का विजयी अभियान 1 महीने तक चला. भारत ने 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, जो 8 मार्च को खिताबी जीत के साथ खत्म हुई. अब भारतीय टीम के खिलाड़ी कुछ दिनों का ब्रेक लेंगे, जिसके बाद फिर से मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय टीम का अगला शेड्यूल…

3 महीने बाद मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत होगी, जो करीब 2 महीने तक चलेगा. इस लीग में भारतीय टीम (Team India) के लगभग सभी खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. ऐसे में IPL के समय भारतीय टीम कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेलेगी. फिर IPL खत्म होने के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. अफगानिस्तान की टीम एक टेस्ट और व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच 6-10 जून तक एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा. इसका मतलब है कि भारतीय टीम लगभग 3 महीने बाद मैदान पर वापसी करेगी.

टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. इसकी शुरुआत 14 जून से होगी. इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे. पहला मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. फिर दूसरा मैच 17 जून को होगा, जिसके बाद आखिरी वनडे मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा. 

  • टेस्ट- 6-10 जून 2026 (न्यू चंडीगढ़)
  • पहला वनडे- 14 जून 2026 (धर्मशाला)
  • दूसरा वनडे- 17 जून 2026 (लखनऊ)
  • तीसरा वनडे- 20 जून 2026 (चेन्नई)

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी टीम इंडिया

अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. टीम इंडिया इंग्लैंड में 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. भारत का यह दौरा 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा.

MORE NEWS