संबंधित खबरें
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
गुजरात जायंट्स अपने घर में "आक्रामक दृष्टिकोण" के साथ WPL 2025 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार
WPL 2025: गुजरात जायंट्स ने WPL होम डेब्यू से पहले बड़ौदा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रणव अमीन से मुलाकात की
IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने TATA IPL 2025 से पहले ट्रॉफी टूर की घोषणा की
WPL 2025: लक्ष्मी विलास पैलेस में महारानी राधिकाराजे से मिलीं गुजरात जायंट्स की खिलाड़ी
Ravi Shastri Affairs: रवि शास्त्री अफेयर
India News (इंडिया न्यूज), Ravi Shastri Affairs: क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच अक्सर आपने कई चर्चित अफेयर के चर्चे सुने होंगे, आज ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व कोच, क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर रवि शास्त्री की जो क्रिकेट के अलावा अपनी अंग्रेजी कमेंट्री शैली के लिए काफी मशहूर हैं। लेकिन आज हम आपको रवि शास्त्री के अफेयर के बारे में बताएंगे जो काफी चर्चा का विषय रहा था।
बात तब कि जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच हुआ करते थे। उस वक्त रवि शास्त्री और बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर के अफेयर की खूब चर्चा थी। रिपोर्ट्स मुताबिक भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और एयरलिफ्ट की एक्ट्रेस निम्रत कौर ने एक दूसरे को लगभग 2 से भी ज्यादा समय तक डेट किया है। रवि शास्त्री और निम्रत कौर को एक जर्मन कार बनाने वाली कंपनी ने साल 2015 से अपनी लग्जरी कार के लॉन्चिंग इवेंट के लिए साइन किया था। यहीं दोनों पहली बार मिले। तभी से दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया था।
दिलचस्प बात है कि रवि शास्त्री और निम्रत के कौर के रिश्ते के बीच लगभग 20 साल का फर्क है, निम्रत कौर की उम्र फिलहाल 42 साल है। वही रवि शास्त्री 62 साल के हो चुके हैं। दोनों ने रिलेशनशिप को कभी भी पब्लिकली स्वीकार नहीं किया और हमेशा इन अफवाहों को गलत ही ठहराया। रवि शास्त्री ने तो यहां तक कह दिया था कि यह खबरें गोबर के ढेर के समान हैं और इनके कोई मायने नहीं हैं। आपको बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने साल 1990 में रितु सिंह से शादी की थी और बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.