Tilak Varma vs Pakistan: ट्रोलर्स के निशानों पर रहने वाले तिलक वर्मा ने एशियाई खेल 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ महज 22 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी खेलकर सबका मुंह बंद कर दिया. जानिए कैसे दबाव में बिखरने के बजाय तिलक ने चौकों-छक्कों की बारिश कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.
Tilak Varma: ट्रोलर्स के मुंह पर तिलक ने मारा शानदार अर्धशतक! अभिषेक शर्मा को भी छोड़ दिया पीछे; वर्मा जी के चौके-छक्के से पाकिस्तान हुआ पस्त!
जब-जब क्रिकेट फैंस और आलोचकों ने तिलक वर्मा की काबिलियत पर सवाल उठाए, तब-तब इस युवा बल्लेबाज ने अपने बल्ले से करारा जवाब दिया. कभी धीमी बल्लेबाजी के लिए तो कभी दबाव वाले मैचों में जल्दी विकेट गंवाने के नाम पर ट्रोलर्स ने तिलक को निशाने पर लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सोशल मीडिया पर उनके स्ट्राइक रेट और फॉर्म को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे, लेकिन जब पाकिस्तान के खिलाफ 2026 एशियाई खेलों के सबसे बड़े मंच पर टीम इंडिया को एक आक्रामक पारी की जरूरत थी, तब तिलक वर्मा ने आलोचकों का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया. मैदान पर आते ही उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और महज 22 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक कर यह साबित कर दिया कि असली क्लास किसे कहते हैं.
2026 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से पूरे मैच का पासा पलट दिया. शुरुआत में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी. ऐसा लग रहा था कि टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल होगा, लेकिन मैदान पर आते ही तिलक वर्मा ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया.
क्रीज पर उतरते ही तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमले शुरू कर दिए और चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने महज 22 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 231.82 का रहा, जो 61 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा से भी तेज था.
अपनी इस खास पारी में तिलक ने 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. मैदान पर उनकी यह पारी वाकई तारीफ के काबिल थी.
When effortless elegance meets absolute brilliance.
Take a bow, Tilak Varma! 🤯🏏 #INDvsPAK pic.twitter.com/4RWxo8LUzS
— RAHUL KUMAR (@cricrahul_) October 3, 2026
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद जब भारतीय टीम दबाव में दिख रही थी, तब तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर सिर्फ 30 गेंदों में 62 रनों की तेजतर्रार साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर 16 रन और जोड़े. तिलक वर्मा की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत ही भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने एक विशाल और मजबूत स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही और भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…