Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 World Cup: 6 छक्कों से लेकर जादुई कैच तक… टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम के सबसे यादगार पल

T20 World Cup: 6 छक्कों से लेकर जादुई कैच तक… टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम के सबसे यादगार पल

T20 World Cup History: भारतीय टीम ने अभी तक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई रोमांचक और यादगार पल दिए हैं.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 25, 2026 17:38:17 IST

Mobile Ads 1x1

T20 World Cup History: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में अभी तक आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब सिर्फ सुपर-8 के कुछ मुकाबले बचे हुए हैं, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा. इस विश्व कप में भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरी है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल डिफेंड करके इतिहास रचना चाहती है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम 3 बार चैंपियन नहीं बन पाई है. भारत ने 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. सबसे पहले साल 2007 में भारत ने पहला टी20 विश्व कप खिताब हासिल किया था. फिर पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने ट्रॉफी उठाई थी. इस लंबे समय के दौरान भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐसे मुकाबले खेले, जो फैंस के दिलों में बस गई. ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम के 5 सबसे यादगार पल…

युवराज सिंह के 6 छक्के

भारत के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी बरकरार है. दरअसल, 19 सितंबर 2007 को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला गया. डरबन में खेले गए इस मुकाबले में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा दिए. इसी मैच में युवराज सिंह ने सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया था.

विराट कोहली की 82 रनों की मास्टरक्लास

साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में मैच खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम 160 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. इस चेज में भारतीय टीम ने 31 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि फिर भी फैंस को भारत से जीत की उम्मीदें थीं, क्योंकि विराट कोहली (Virat Kohli) क्रीज पर डटे हुए थे. विराट कोहली ने टारगेट चेज करते हुए हार्दिक पांड्या के साथ 113 रनों की पार्टनरशिप की. हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद भी कोहली मैदान पर टिके रहे. उन्होंने मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचाया. आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी. फिर इस ओवर में एक नो-बॉल, एक वाइड और एक फ्री हिट पर तीन बाई रन के साथ भारत ने 160 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. यह जीत भारतीय टीम के इतिहास में सबसे यादगार पलों में से एक है.

भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेला गया था. यह मुकाबला टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है. फाइनल मैच में पाकिस्तान को आखिरी में 6 गेंदों पर सिर्फ 13 रन चाहिए थे. कप्तान एमएस धोनी ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी जोगिंदर शर्मा को सौंपी, जिनकी पहली ही गेंद वाइड हो गई. फिर ओवर की पहली गेंद डॉट डाली और अगली गेंद पर मिस्बाह-उल-हक ने 1 छक्का लगा दिया. इससे पाकिस्तान को आखिरी 4 गेंदों पर सिर्फ 6 रन चाहिए थे. फिर तीसरी गेंद पर मिस्बाह ने स्कूप शॉट लगाने की कोशिश की और कैच आउट हो गए. इससे भारत ने 5 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए सबसे ऐतिहासिक और यादगार पल था.

सूर्यकुमार यादव का जादुई कैच

साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था. साउथ अफ्रीका को फाइनल में जीत के लिए 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए थे. फिर भारत ने वापसी की, लेकिन फिर भी आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर को आउट कर दिया. सूर्यकुमार यादव ने इसी बॉल पर मिलर का ऐतिहासिक कैच लपका था. सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन पर डेविड मिलर का अविश्वसनीय कैच पकड़ा था. इसके चलते भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया.

एमएस धोनी का ऐतिहासिक रन आउट

टी20 वर्ल्ड कप 2016 के दौरान भारत और बांग्लादेश का आमना-सामना हुआ. बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए. हार्दिक पांड्या गेंदबाजी आखिरी ओवर डाल रहे थे. उनके इस ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 चौके आ जाते हैं. इस दौरान बांग्लादेशी बल्लेबाज ने ऐसे जश्न मनाना शुरू कर दिया, जैसे कि मैच खत्म हो गया हो. इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार 2 विकेट गिरते हैं. फिर आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. हार्दिक की उस गेंद को बल्लेबाज मिस कर देता और बाई का रन लेने के लिए भागता है, लेकिन इससे पहले ही एमएस धोनी (MS Dhoni) विकेट के पीछे तैयार थे. उन्होंने आखिरी गेंद से पहले ही एक ग्लव्स निकालकर रख दिया और फिर दौड़कर बल्लेबाज को रन आउट कर दिया. इससे भारत 1 रन से मैच जीत जाता है.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > T20 World Cup: 6 छक्कों से लेकर जादुई कैच तक… टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम के सबसे यादगार पल

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 25, 2026 17:38:17 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS