होम / Top 5 Power Hitters In IPL 2022: ये पावर हिटर्स दिखाएंगे आईपीएल 2022 में अपना जलवा

Top 5 Power Hitters In IPL 2022: ये पावर हिटर्स दिखाएंगे आईपीएल 2022 में अपना जलवा

India News Editor • LAST UPDATED : March 26, 2022, 2:42 pm IST

Top 5 Power Hitters In IPL 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Top 5 Power Hitters In IPL 2022: आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है, जिसमे पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियंस है और कोलकाता की टीम पिछले साल की रनर्स-अप है।

Training Venues For IPL 2022 Teams: 10 टीमों इन 5 जगहों पर करेंगी प्रैक्टिस

आज होने वाले इस शानदार मुकाबले से पहले हम आपको बताएंगे इस सीजन के कुछ पावर हिटर्स के बारे में जो कि इस साल अपने बड़े-बड़े शॉट्स से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इस सीजन में 10 टीमें खेल रही हैं जिनमें लगभग हर एक के पास एक या एक से ज्यादा पावर हिटर मौजूद है। अब देखना यह होगा कि इस आईपीएल 2022 में किस पावर हिटर का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रहता है।

आईपीएल 2022 के टॉप 5 पावर हिटर्स

1. ऋषभ पंत
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के विकेटकीपर बल्लेबाज इस साल के पावर हिटर्स की सूची में नंबर 1 पर आते हैं। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी हैं। ऋषभ पंत अपने बड़े-बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं और इस आईपीएल में भी उनके फैंस को उनसे यही उम्मीद होगी कि ऋषभ पंत ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करें।

Top 5 Power Hitters In IPL 2022

पिछले कुछ समय में ऋषभ पंत ने अपने आप को इंटरनेशनल लेवल पर भी स्थापित किया है। ऋषभ पंत ऐसे बल्लेबाजों में से हैं, जो आक्रामक शॉट्स खेलना पसंद करते हैं। इसलिए हमने उन्हें इस साल आईपीएल के पावर हिटर्स की सूची में नंबर.1 पर रखा है।

2. हार्दिक पंड्या
टी-20 विश्व कप 2021 के बाद से भारत की टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इस साल आईपीएल में अपना जलवा बिखेर सकते हैं। हार्दिक पंड्या का नाम विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। इसलिए आईपीएल 2022 के पावर हिटर्स की सूची में हार्दिक नंबर 2 पर आते हैं।

Top 5 Power Hitters In IPL 2022

हार्दिक पिछले लम्बे समय से अपनी फिटनेस से जूझ रहे थे। लेकिन आईपीएल 2022 से पहले हार्दिक ने एनसीए में योयो टेस्ट दिया था। जिसे उन्होंने अच्छे स्कोर के साथ पास किया और अब वें आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। इस बार हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियन (Mumbai Indian) से नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से खेल रहे हैं, जिसका उन्हें कप्तान भी बनाया गया है।

3. आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल (andre russell) विश्व क्रिकेट जगत में एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। उनकी छवि विश्व क्रिकेट में ऐसी बन चुकी है कि उनसे आज के समय में हर कोई गेंदबाज डरता है। आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज की टीम के सबसे बड़े पावर हिटर हैं और वे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। हिटिंग के मामले में आंद्रे का कोई भी सानी नहीं है। कुछ समय से वें फॉर्म से बाहर चले रहे हैं, लेकिन उनकी काबिलियत पर कभी शक नहीं किया जा सकता।

Top 5 Power Hitters In IPL 2022

क्योंकि आंद्रे रसेल कभी भी मैच का रूख पलटने की क्षमता रखते हैं और वे ऐसा पहले कई बार कर भी चुके हैं। जिस ताकत के साथ आंद्रे रसेल बॉल को हिट करते हैं, इतनी ताकत के साथ बॉल को कोई दूसरा बल्लेबाज हिट नहीं कर सकता। इसलिए उन्हें इस लिस्ट में नंबर 3 पर जगह मिली है।

4. ग्लेन मैक्सवेल
आईपीएल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (Royal Challenger Bangalore) की टीम का हिस्सा हैं। इस बार आरसीबी के पास फाफ, विराट, कार्तिक, रदरफोर्ड जैसे कई ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं, लेकिन इनमें से सबसे बड़े पावर हिटर ग्लेन मैक्सवेल हैं। इसलिए उन्हें इस लिस्ट में नंबर 4 पर जगह मिली है।

Top 5 Power Hitters In IPL 2022

पिछले कुछ समय से ग्लेन मैक्सवेल काफी अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं। इसलिए इस साल आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी बन सकते हैं। पिछले साल के आईपीएल में भी ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की थी और इस साल भी आरसीबी को उनसे यही उम्मीद होगी।

5. रविंद्र जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी इस साल आईपीएल में पावर हिटिंग कॉम्पिटिशन का हिस्सा रहेंगे। पिछले कुछ समय से रविंद्र जडेजा ने अपने आप को बहुत इम्प्रूव किया है और वें एक बेस्ट फिनिशर के तौर पर उभर कर आए हैं।

Top 5 Power Hitters In IPL 2022

आईपीएल 2021 में भी रविंद्र जडेजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम को टाइटल जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में हर्षल पटेल (Harshal Patel) के एक ही ओवर में 37 रन बना दिए थे। इसलिए हमने उन्हें इस साल के पावर हिटर्स की लिस्ट में नंबर 5 पर रखा है।

Also Read : Jadeja Statement  :  चिंता की क्या बात जब, माही भाई मेरे साथ 

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Engineer Rashid: जेल में बंद पूर्व विधायक इंजीनियर राशिद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बारामूला सीट से दाखिल किया नामांकन -India News
CA Exams: सुप्रीम कोर्ट ने की CA परीक्षा स्थगित करने की मांग खारिज, जानें अब कब होगी परीक्षा -India News
UBSE Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, ऐसे करें चेक -India News
AAP-Congress Alliance: “दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस का कोई पोस्टर नहीं”, अरविंदर लवली ने AAP की तरफ किया इशारा -India News
Tips To Make Ice Cream: घर पर बनाएं आइसक्रीम, जमाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद- Indianews
HP Board 12th Result: हिमाचल बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, फिर लड़कियों ने मारी बाजी -India News
OnePlus के ये दो तगड़े फोन जल्द होंगे आपके बाजार में लॉन्च, प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक की जानें डिटेल्स-Indianews
ADVERTISEMENT