<
Categories: खेल

Aus vs Eng Ashes Highlights: ट्रैविस हेड का तूफानी पारी! 69 गेंदों में शतक ठोककर इंग्लैंड को 2 दिन में किया ढेर

Perth Test Ashes 2025: ट्रैविस हेड के 83 गेंदों वाले विस्फोटक 123 रन ने 205 रनों का टारगेट बच्चों का खेल बना दिया और ऑस्ट्रेलिया ने एशेज का पहला टेस्ट सिर्फ दो दिन में जीत लिया. इंग्लैंड के पास हेड के काउंटर-अटैक का कोई जवाब नहीं था, और सीरीज में कंगारू 1-0 से आगे हो गए.

Travis Head Century Perth: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ (ऑप्टस स्टेडियम) में एशेज सीरीज का पहला टेस्ट सिर्फ दो दिन में जीत लिया. गिरते विकेटों के बीच ओपनर ट्रैविस हेड ने बल्ले से लय हासिल की. ​​हेड ने 83 गेंदों पर 123 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उन्होंने सिर्फ 69 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. हेड के काउंटर-अटैक का इंग्लिश बॉलर्स के पास कोई जवाब नहीं था.

205 का टारगेट आसानी से किया चेज

ट्रैविस हेड के तूफानी शतक की मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 205 रनों का टारगेट सिर्फ 28.2 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. सीरीज का दूसरा मैच 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. यह पिंक बॉल (डे-नाइट टेस्ट) से खेला जाएगा.

याद आया केपटाउन का मैच

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट मैच ने जनवरी 2024 में केपटाउन में खेले गए मैच की यादें ताजा कर दीं. वह मैच भी दो दिन (3 और 4 जनवरी) में खत्म हुआ था. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की थी. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली इनिंग में 55 रन बनाए, जिसके बाद इंडिया की पहली इनिंग 153 रन पर सिमट गई.

इंडिया को पहली इनिंग के आधार पर 98 रन की अहम लीड मिली थी. इसके बाद, साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी इनिंग में 176 रन बनाए, जिससे इंडिया को जीत के लिए 79 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया. यह केपटाउन में टीम इंडिया की पहली टेस्ट जीत थी.

इससे पहले, इंडिया इस ग्राउंड पर खेले गए 6 टेस्ट मैचों में से 4 हार चुका था, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे थे. केपटाउन टेस्ट मैच का फैसला सिर्फ 642 गेंदों में हो गया था. यह अब तक का सबसे छोटा टेस्ट मैच है जिसका कोई रिजल्ट निकला है. केपटाउन टेस्ट ने 1932 में मेलबर्न में बने 92 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. तब ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में एक इनिंग और 72 रन से जीत हासिल की थी. रिजल्ट 656 बॉल में आया था.

बढ़त के बावजूद इंग्लैंड हारा

पर्थ टेस्ट मैच की बात करें तो, इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग में 172 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया 132 रन पर ढेर हो गई, जिससे इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 40 रन की बढ़त मिली. इंग्लैंड दूसरी पारी में सिर्फ़ 164 रन ही जोड़ सका, लेकिन पहली पारी की बढ़त के कारण ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का टारगेट मिला.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…

Last Updated: October 7, 2026 10:04:51 IST

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…

Last Updated: October 7, 2026 09:52:34 IST

CNG Price Hike: आज से CNG और PNG के दाम बढ़े, कितनी महंगी हुई गैस? जानें नए रेट

Cng Price Hike:  आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…

Last Updated: October 7, 2026 09:44:18 IST

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 09:22:21 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST