<

UP T20 League 2026: रिंकू सिंह या भुवी, कौन मारेगा बाजी? 3 सितंबर को होगा क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर का महामुकाबला, जानें लाइव डिटेल्स

UP T20 League 2026 Playoffs: यूपी टी20 लीग 2026 में प्लेऑफ की रेस हुई हुई खत्म! जानें कब खेला जाएगा पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच, किन टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत के लिए जंग और कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण.

यूपी टी20 लीग 2026 के 29वें और बेहद अहम मैच में डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्राज ने पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर चल रही मेरठ मावेरिक्स को 56 रन से हरा दिया. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मिली इस बड़ी जीत के साथ ही लीग के चौथे सीजन के लिए टॉप 4 (प्लेऑफ) टीमों के नाम साफ हो गए हैं.

लीग स्टेज खत्म होने के बाद मेरठ मावेरिक्स 15 अंकों के साथ पहले नंबर पर रही. लखनऊ फाल्कन्स 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. काशी रुद्राज और नोएडा किंग्स 10-10 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचीं. वहीं, गोरखपुर लायंस और मेजबान कानपुर सुपरस्टार्स का सफर यहीं खत्म हो गया.

अगले मुकाबले: प्लेऑफ की रोमांचक भिड़ंत

प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 3 सितंबर 2026 से होने जा रही है. दिन का पहला मैच यानी क्वालीफायर-1 दोपहर 3 बजे पॉइंट्स टेबल की टॉप दो टीमों रिंकू सिंह की कप्तानी वाली टीम मेरठ मावेरिक्स और भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली टीम लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेला जाएगा, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. वहीं, दूसरा मुकाबला (एलिमिनेटर) शाम 8 बजे काशी रुद्राक्ष और नोएडा किंग्स के बीच होगा. इस एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम का सामना क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में होगा

बारिश के कारण लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ मुकाबले

कानपुर में लगातार बारिश और गीले मैदान को देखते हुए लीग मैनेजमेंट ने प्लेऑफ के सभी मैच लखनऊ के ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम’ में कराने का फैसला किया है.

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल (इकाना स्टेडियम, लखनऊ)

3 सितंबर 2026 (गुरुवार)

क्वालीफायर 1: मेरठ मावेरिक्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (दोपहर 3:00 बजे से)

एलिमिनेटर: काशी रुद्राक्ष बनाम नोएडा किंग्स (शाम 8 बजे से)

4 सितंबर 2026 (शुक्रवार)

क्वालीफायर 2: क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम (शाम 7:30 बजे से)

6 सितंबर 2026 (रविवार)

फाइनल: क्वालीफायर 1 की विजेता टीम बनाम क्वालीफायर 2 की विजेता टीम (शाम 7:30 बजे से)

कहां देख सकते हैं प्लेऑफ का लाइव मुकाबला?

यूपी टी20 लीग 2026 के इन सभी धमाकेदार प्लेऑफ मैचों का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग आप आसानी से देख सकते हैं. टीवी पर इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी HD (Star Sports Network) पर किया जाएगा. वहीं, अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ FanCode ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

मेरठ मावेरिक्स स्क्वाड (Meerut Mavericks Squad 2026)

रिंकू सिंह(Captain), स्वास्तिक चिकारा, रितुराज शर्मा, माधव कौशिक, अक्षय दूबे (विकेटकीपर), दिव्यांश जोशी, दिव्यांश राजपूत, सचिन सिंह बिसेन, मनु कश्यप, कोविड जैन, युवराज सिंह नागर, दिनेश कुमार, राहुल राजपाल, कार्तिक त्यागी, जीशान अंसारी, विजय कुमार, यश गर्ग, प्रशांत चौधरी, अंश द्विवेदी, दीपांशु यादव, रजत संसर्वाल, आदित्य कुमार सिंह, योगेन्द्र डोयला, जमशेद आलम, वासु वट्स, शिवेन चंदर शेखर मल्होत्रा, अक्षय अरुण सेन, युवराज राजकुमार यादव, ऋतिक वत्स, विशाल चौधरी, साहब युवराज सिंह.

लखनऊ फाल्कन्स स्क्वाड (Lucknow Falcons Squad 2026)

भुवनेश्वर कुमार(कप्तान) प्रियम गर्ग, मोहम्मद सैफ़, समर्थ सिंह, समीर चौधरी, आराध्या यादव (विकेटकीपर), प्रंजल सैनी (विकेटकीपर), शोएब रशीद सिद्दीकी (विकेटकीपर), किर्तिवर्धन उपाध्याय, अक्षु बाजवा, पार्थ पलावत, कामिल खान, शुभांग राज, विजेंद्र पटेल, अभय प्रताप सिंह, यशू प्रधान, कार्तिकेय सिंह, अभिनन्दन सिंह, नवनीत कुमार, अक्षत पांडे, प्रशांत चौधरी, करन चौधरी, पार्व सिंह, आदित्य कुमार सिंह, अली ज़फ़ीर मोहसिन, कार्तिकेय जायसवाल, निशांत गौड, सुधांशु सोंकर, किशन कुमार सिंह, रोहित द्विवेदी, विकाश, हिमांशु सिंह. विपराज निगम, कृतैज्ञ कुमार सिंह, हर्ष त्यागी, सुमित अग्रवाल, अंकुर चौहान, अभय चौहान, मो शिबली, सत्यम पांडे, आर्यन चौधरी, अंश यादव, अजीत वर्मा।

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST

दिसंबर में शनि देव बदलेंगे चाल, 6 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, नौकरी से लेकर पैसों तक दिखेगा असर!

Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…

Last Updated: October 16, 2026 21:20:43 IST

गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत से मचा बवाल, आरोपी के घर के सामने परिजनों ने जलाई चिता

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…

Last Updated: October 16, 2026 20:48:15 IST

Rajasthan Fake Doctor Case: आठवीं पास शख्स पर 100 बेड का अस्पताल चलाने का आरोप, फर्जी डिग्रियों से बने डॉक्टर!

Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…

Last Updated: October 16, 2026 20:20:10 IST

19 और 20 अक्तूबर को नहीं होंगे सरकारी काम, स्कूल भी रहेंगे बंद, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…

Last Updated: October 16, 2026 20:00:32 IST