<

UP T20 League: रिंकू सिंह के पास है आखिरी मौका, क्वालीफायर 2 में आज होगी मेरठ मावेरिक्स और नोएडा किंग्स की जंग! जानें कहां देखें लाइव मुकाबला

UP T20 League 2026 Qualifier 2: UP T20 League 2026 में फाइनल की जंग अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. क्वालिफायर-2 में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स का सामना नोएडा किंग्स से होगा. क्वालिफायर-1 में लखनऊ से हार के बाद मेरठ के पास फाइनल में पहुंचने का यह आखिरी मौका है, जानिए कब और कहां होगा मुकाबला और किस टीम के पास फाइनल का टिकट हासिल करने का मौका है.

UP T20 League 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट में अब सिर्फ एक प्लेऑफ मुकाबला बाकी है, जिसके बाद फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी. लखनऊ फाल्कन्स पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला नोएडा किंग्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच होने वाले क्वालिफायर-2 से होगा.

क्वालिफायर-2 में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स का सामना प्रशांत वीर की नोएडा किंग्स से होगा. यह मुकाबला 4 सितंबर को शाम 8 बजे से खेला जाएगा. मेरठ की टीम क्वालिफायर-1 में लखनऊ फाल्कन्स से हार चुकी है, ऐसे में उसके पास फाइनल में पहुंचने का यह आखिरी मौका है.

क्वालिफायर-2 में नोएडा की कड़ी चुनौती

नोएडा किंग्स ने क्वालिफायर-2 में जगह एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके बनाई है. नोएडा ने काशी रुद्रास को रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 1 रन से हराया था. इस जीत में टीम के कप्तान प्रशांत वीर की अहम भूमिका रही.

प्रशांत वीर ने बल्ले से शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ 28 गेंदों पर 58 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इतना ही नहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया और 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने नोएडा को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. अब क्वालिफायर-2 में नोएडा की टीम के सामने रिंकू सिंह की मेरठ मावेरिक्स होगी. ऐसे में प्रशांत वीर और उनकी टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है.

क्वालिफायर-1 में मेरठ को मिली थी बड़ी हार

फाइनल में पहुंचने के लिए मेरठ मावेरिक्स को क्वालिफायर-1 में लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लखनऊ ने यह मुकाबला 47 रन से जीता था. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ के सामने 146 रन का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में मेरठ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 98 रन ही बना सकी. इस मुकाबले में मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. वहीं, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट झटके. उनकी गेंदबाजी मेरठ की हार की बड़ी वजह बनी.

एलिमिनेटर में एक रन से जीता नोएडा

दूसरी तरफ नोएडा किंग्स ने एलिमिनेटर में काशी रुद्रास को हराकर क्वालिफायर-2 का टिकट हासिल किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की टीम ने भी आखिरी गेंद तक मुकाबला बनाए रखा, लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी. इस तरह नोएडा ने मुकाबला सिर्फ 1 रन से अपने नाम कर लिया.

काशी की ओर से अभिषेक गोस्वामी ने 45 रन और शुभम चौबे ने 43 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी. एक रन की हार के साथ ही काशी रुद्रास का टूर्नामेंट में सफर भी खत्म हो गया.

आज तय होगा दूसरा फाइनलिस्ट

अब सभी की नजरें नोएडा किंग्स और मेरठ मावेरिक्स के क्वालिफायर-2 पर हैं. दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का मौका है. एक तरफ मेरठ के पास क्वालिफायर-1 की हार से वापसी करने का मौका होगा, तो दूसरी ओर नोएडा एलिमिनेटर की रोमांचक जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगा. क्वालिफायर-2 की विजेता टीम 6 सितंबर को होने वाले फाइनल में लखनऊ फाल्कन्स से भिड़ेगी. इसके साथ ही यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन के चैंपियन का फैसला भी हो जाएगा.

कहां देख सकते हैं प्लेऑफ का लाइव मुकाबला?

यूपी टी20 लीग 2026 के इन सभी धमाकेदार प्लेऑफ मैचों का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग आप आसानी से देख सकते हैं. टीवी पर इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी HD (Star Sports Network) पर किया जाएगा. वहीं, अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ FanCode ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST