Live
Search
Home > क्रिकेट > मोनांक से लेकर दिलप्रीत-जसप्रीत तक… टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों के लिए खेलेंगे दर्जनों ‘भारतीय’ क्रिकेटर

मोनांक से लेकर दिलप्रीत-जसप्रीत तक… टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों के लिए खेलेंगे दर्जनों ‘भारतीय’ क्रिकेटर

टी20 वर्ल्ड कप: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विदेशी टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई है. इनमें से कई खिलाड़ियों ने कभी न कभी भारत के लिए खेलने का सपना देखा था. जानें कौन हैं वे खिलाड़ी...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 4, 2026 11:04:38 IST

Mobile Ads 1x1

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. इस वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए जंग करेंगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर मैदान पर उतरेंगे. हालांकि इस विश्व कप में विदेशी टीमों में कई भारतीय मूल के क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे. इस मेगा इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों की पूरी फौज उतरने वाली है. टूर्नामेंट में अलग-अलग विदेशी टीमों में करीब 40 भारतीय खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे. खासकर यूएसए, कनाडा और यूएई की टीम में ज्यादातर भारतीय मूल के खिलाड़ी खेलेंगे. सिर्फ इन 3 टीमों में ही करीब 23 भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने कभी भारत के लिए खेलने का सपना देखा था. हालांकि उन्हें भारत में मौका नहीं मिला, तो उन्होंने दूसरे देश के लिए खेलना शुरू कर दिया. नीचे देखें ऐसे स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट…

सौरभ नेत्रवलकर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए की ओर से खेलते नजर आएंगे. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. वह भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं. अब सौरभ नेत्रवलकर इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे.

मोनांक पटेल

गुजरात में जन्मे मोनांक पटेल एक अमेरिकी क्रिकेटर है. साल 2019 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. फिलहाल वे अमेरिकी क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. उनके कंधे पर अमेरिकी क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है. मोनांक पटेल ने बताया कि उन्होंने अपना पहला साल गुजरात अंडर-19 के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ खेला था. इससे पहले उन्होंने अक्षर पटेल के साथ अंडर-16 क्रिकेट भी खेला था. मोनांक पटेल ने बताया कि वह बुमराह के साथ गुजरात के लिए 2 सीजन तक कई सारे मुकाबले खेले थे.

जसप्रीत सिंह

इटली की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी. भारतीय मूल के क्रिकेटर जसप्रीत सिंह इटली के लिए खेलते नजर आएंगे. जसप्रीत सिंह का जन्म पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था. जसप्रीत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत कम उम्र में इटली आ गए थे, जहां पर उन्हें अपने घर जैसा ही महसूस होता है. 32 साल के जसप्रीत सिंह ने टेप-बॉल क्रिकेट से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की. फिर साल 2016-17 में जसप्रीत ने रेड-बॉल क्रिकेट में कदम रखा, जिसके बाद उन्होंने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया.

जतिंदर सिंह

टी20 विश्व कप 2026 में जतिंदर सिंह ओमान की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. जतिंदर सिंह का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था, जो आज ओमान के लिए क्रिकेट खेलते हैं. हालांकि जतिंदर सिंह इस वर्ल्ड कप में भारत में मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि ओमान के लीग स्टेज मैच श्रीलंका में कराए जाएंगे. ऐसे में उनका भारत में क्रिकेट खेलना का सपना एक बार फिर अधूरा रहा जाएगा.

दिलप्रीत बाजवा

भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे. दिलप्रीत बाजवा की भी जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था. वह साल 2020 में ही भारत से जाकर कनाडा में बस गए थे. अब भारत में ही टी20 विश्व कप खेलेंगे. उन्होंने पंजाब के लिए जूनियर लेवल पर खूब क्रिकेट खेला, लेकिन सीनियर टीम में मौका नहीं मिला.

ईश सोढ़ी और रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रविंद्र और स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी भी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. सोढ़ी का जन्म लुधियाना में हुआ था, लेकिन उनका परिवार जाकर न्यूजीलैंड में बस गया था. अब ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड की ओर से टी20 विश्व कप में खेलते दिखाई देंगे.

आर्यन दत्त

पंजाब से ताल्लुक रखने वाले आर्यन दत्त नीदरलैंड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे. आर्यन दत्त नीदरलैंड की टीम में इकलौते भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के लिए भारत में मैच खेला था.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > मोनांक से लेकर दिलप्रीत-जसप्रीत तक… टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों के लिए खेलेंगे दर्जनों ‘भारतीय’ क्रिकेटर

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 4, 2026 11:04:38 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS