<

IND vs PAK: अभिषेक-ईशान से लेकर अक्षर तक… भारत के लेफ्टी धुरंधरों के लिए उस्मान तारिक बनेंगे खतरा, जानें कैसे

IND vs PAK: उस्मान तारिक अजीबोगरीब गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. खासकर भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को उस्मान से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. जानें वजह...

IND vs PAK: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की खूब चर्चा हो रही है. उनका अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन सोशल मीडिया पर विवाद की मुख्य केंद्र बना हुआ है. दरअसल, उस्मान तारिक गेंदबाजी करते समय थोड़ी देर तक पॉज लेते हैं और फिर गेंद डालते हैं. पाकिस्तानी टीम उस्मान तारिक को भारत के खिलाफ अपना तुरुप का इक्का बता रहा है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि उस्मान तारिक की अजीबोगरीब गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकता है. खासकर कोलंबो के मैदान पर बल्लेबाजों को ज्यादा दिक्कत आएगी, क्योंकि इस पिच पर स्पिनर्स को बहुत मदद मिलती है. उस्मान तारिक का क्रिकेट करियर अभी छोटा ही रहा है. उन्होंने अभी तक सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान तारिक ने 6 से कम की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि उस्मान तारिक की गेंदबाजी किसी भी गेंदबाज के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है.

बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बनेंगे मुसीबत

उस्मान तारिक दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर हैं, जो भारत की बैटिंग ऑर्डर के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. दरअसल, मौजूदा समय में भारत की बल्लेबाजी ज्यादातर बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर डिपेंड करती है. ओपनर से लेकर फिनिशर तक और मिडिल ऑर्डर में भी भारतीय टीम में कई लेफ्टी बैटर हैं. तकनीकी रूप से देखें, तो बाएं हाथ के बल्लेबाज को ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते हैं. ऑफ-स्पिन की गेंदें बल्लेबाज से दूर घूमती हैं, जिससे बल्ले का किनारा लगने की संभावना बढ़ जाती है.

खासतौर पर ऑफ स्पिन गेंदबाज बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए ज्यादा बड़ी परेशानी तब बन जाते हैं, तब मिडिल और लेग स्टंप पर लगातार गेंदबाजी करता है. ऐसे में अगर बल्लेबाज जरा सा भी देर से खेलता है, तो गेंद का पहला संपर्क पैड से होता है. बल्लेबाज का बल्ला शरीर के पीछे घिसटता है. ऐसे में भारतीय टीम (Team India) को उस्मान तारिक के खिलाफ अच्छी योजना के साथ मैदान पर उतरना होगा. 

तारिक का गेंदबाजी एक्शन कैसा है?

उस्मान तारिक का पाकिस्तान का मिस्ट्री स्पिनर बताया जा रहा है. उस्मान की स्पिन गेंदबाजी बहुत ज्यादा रहस्यमयी नहीं, बल्कि इसमें ठहराव है, जो उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग बनाता है. उस्मान की गेंदबाजी की स्पीड बल्लेबाजों के लिए खतरना है. तारिक गेंदबाजी करते समय रन-अप में जानबूझकर ठहराव लाते हैं, जिससे बल्लेबाजों की रणनीति पर असर पड़ता है. वर्तमान समय में बल्लेबाज जल्दी से गेंद के रिलीज होने और लेंथ को पहचान कर रन बनाने के लिए देखते हैं. वहीं, जब गेंदबाज गेंद को बिना बदले रिलीज करने का समय बदलता है, तो बल्लेबाज की रणनीति पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में बल्लेबाज से गलतियां होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है.

भारत में कितने बाएं हाथ के बल्लेबाज?

भारतीय टीम में कई लेफ्टी बैटर हैं. अगर भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत करते हैं, तो नंबर-3 तक के बल्लेबाज लेफ्टी हो जाएंगे. तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बाएं  हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं. इसके अलावा छठे नंबर पर शिवम दुबे, 7वें पर रिंकू सिंह, 8वें पर अक्षर पटेल भी लेफ्टी बैटर हैं. अगर संजू सैमसन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलते हैं, तो भारत के 8 बल्लेबाजों में से सिर्फ 2 दाएं हाथ के बैटर (सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या) होंगे. ऐसे में भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी कि किस तरह पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी को खेलना है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST