<

Vaibhav Sooryavanshi DRS Video: ‘भैया ले लो, पक्का आउट है…’ वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्ती दिलाया ईशान से DRS, फिर जो हुआ… वीडियो अब जमकर हो रहा वायरल

Duleep Trophy Final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी चतुराई से सबको हैरान कर दिया. जब ईशान किशन रिव्यू नहीं लेना चाहते थे, तब वैभव ने दबाव बनाकर DRS दिलाया और ईस्ट जोन को बड़ा विकेट मिला. देखिए यह वायरल वीडियो.

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने ना बल्ले से ना ही गेंद से बल्कि दिमाग से एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला जिसका एक वीडियो अब  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक अहम विकेट दिलाने में खास भूमिका निभाई है जिसके बाद अब उनकी चर्चा चरों तरफ हो रही है. 

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन ऐसा क्या हुआ?

दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन साउथ ज़ोन की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. रिकी भुई और एन जगदीशन ने सतर्क शुरुआत की, लेकिन छठे ओवर में मुकेश कुमार की एक गेंद रिकी के पैरों के पास से गुजरती हुई विकेटकीपर के पास चली गई. विकेटकीपर ने तुरंत कैच की अपील की, लेकिन ईस्ट ज़ोन के कप्तान ईशान किशन रिव्यू लेने के मूड में नहीं दिख रहे थे.

तभी उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी आगे आए और उन्होंने पूरे भरोसे के साथ ईशान को DRS लेने की सलाह दी. ईशान किशन ने उनकी बात मानी और रिव्यू ले लिया. वैभव का यह फैसला टीम के लिए ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित हुआ. DRS में साफ दिखा कि गेंद रिकी के पैरों पर नहीं, बल्कि बल्ले से लगकर विकेटकीपर के हाथों में गई थी. इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा. अगर वैभव ने दबाव न बनाया होता, तो ईस्ट ज़ोन यह रिव्यू नहीं लेता और टीम पहले ब्रेकथ्रू से चूक जाती. कमेंटेटर्स ने भी वैभव की इस तेज क्रिकेटिंग समझ की जमकर तारीफ की.

ईशान और वैभव ने बिखेरा चमक

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की मजबूत साझेदारी की और 44 रन बनाकर आउट हुए.

वहीं, कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया. उन्होंने शानदार 270 रन बनाए और दिलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले ईस्ट ज़ोन के इतिहास के तीसरे बल्लेबाज बन गए.

इन दोनों के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन (72 रन), शिखर मोहन (85 रन), कुमार कुशाग्र (101 रन), अनुकूल रॉय (45 रन) और मोहम्मद कौनेन कुरैशी (40 रन) ने भी अहम योगदान दिया. इन पारियों की बदौलत ईस्ट ज़ोन ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. साउथ ज़ोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके लिए ईस्ट ज़ोन की इस बड़ी बढ़त से पार पाना बेहद मुश्किल लग रहा है.

आपको बताते चलें कि जब 2026 दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट ज़ोन का उपकप्तान बनाया गया था, तब प्रशंसकों ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी. कई लोगों का मानना था कि टीम में ऐसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती थी. हालांकि, अब वैभव सूर्यवंशी अपने शानदार फैसलों से सभी को गलत साबित कर रहे हैं. दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में उनकी समझदारी ने टीम को एक अहम विकेट दिलाने में मदद की.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST

गोरखपुर की सड़क पर भिड़े वकील और दरोगा, जमकर चला जूता, जांच हुई तो सामने आया हैरान करने वाला सच

Gorakhpur viral video: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में दरोगा और वकील के बीच मारपीट…

Last Updated: September 28, 2026 19:12:53 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 28, 2026 18:52:17 IST

बुर्ज खलीफा मेंबुर्ज खलीफा में सबसे सस्ता फ्लैट कितने का? जानें कितने वर्ग फुट का मिलेगा फ्लैट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Burj Khalifa property: दुबई के बुर्ज खलीफा में घर खरीदने का सपना सिर्फ अरबपतियों तक…

Last Updated: September 28, 2026 18:47:48 IST

‘अब क्या Snapchat पर शिकायत करूं?’: सैमसंग की फ्लॉप सर्विस और फर्जी वादों पर फूटा लैपटॉप यूजर का गुस्सा

Samsung Galaxy Book 4 Issue: सैमसंग का महंगा गैलेक्सी बुक 4 लैपटॉप खरीदा, लेकिन हफ्ते…

Last Updated: September 28, 2026 18:26:19 IST

Hathi Kheda Thakur Temple: 300 साल पुराना वो मंदिर, जहां भगवान की मूर्ति नहीं, हाथियों की होती है पूजा

Hathi Kheda Thakur Temple: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में दलमा की पहाड़ियों और जंगलों के…

Last Updated: September 28, 2026 18:02:33 IST