Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में फैंस को सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi Record In Harare: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जो शाम 4:30 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेगी. इंग्लैंड दौरे पर अपना डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी 3 मैचों में मैदान पर उतरे थे, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे पर वह इंग्लैंड सीरीज को भुलाकर नई शुरुआत करने उतरेंगे. आइए जानते हैं हरारे में सूर्यवंशी का रिकॉर्ड…
15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज पहली बार भारत की सीनियर टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर आए हैं. हालांकि इससे पहले भी वह जिम्बाब्वे में मैच खेल चुके हैं. दरअसल, पिछला अंडर-19 वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला गया था. भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही ज्यादातर मैच खेले थे. इस विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला भी हरारे में ही खेला गया था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से तबाही मचाई थी.
सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 68 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद फाइनल के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंद पर 175 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे. उनकी इस पारी को आज भी याद किया जाता है. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने आसानी से अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया था.
वैभव सूर्यवंशी 5 महीनों बाद एक बार फिर से हरारे के मैदान पर खेलते दिखाई देंगे. हालांकि इस बार उनके सामने इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौती है. जिम्बाब्वे की टीम भी वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी, क्योंकि सभी ने देखा था कि किस तरह जोफ्रा आर्चर ने उन्हें इंग्लैंड में खूब परेशान किया था. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की चुनौती का सामना कर पाएंगे या नहीं.
भारत और जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 4 बजे टॉस किया जाएगा.
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
Mumbai Transport Plan: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को स्टेशन से घर…
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: जानें बुधवार का दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन से…