भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 2026 विंबलडन पुरुष एकल फाइनल के दौरान अपनी सादगी और अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने बताया कि उनका सूट पहनने का फैसला अचानक लिया गया था.
वैभव सूर्यवंशी विंबलडन का मैच देखने पहुंचे.
भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए, जब वह रविवार (12 जुलाई) को 2026 विंबलडन मेंस एकल फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे. फाइनल में जैनिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव आमने-सामने थे. वैभव सेंटर कोर्ट पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ नजर आए.
15 साल के वैभव ने इस मौके पर काले रंग का सूट, धारीदार टाई और बिना फ्रेम वाला चश्मा पहना था. उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. एक कोर्ट-साइड इंटरव्यू में वैभव ने बताया कि उनके पहनावे की पहले से कोई योजना नहीं थी. उन्होंने कहा कि आखिरी समय में जो व्यवस्था हो सकी, उसके लिए उन्होंने अभिषेक शर्मा से मदद मांगी और वही पहनकर कार्यक्रम में पहुंच गए.
5 साल से देख रहे टेनिस
वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह पिछले चार से पांच सालों से टेनिस देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच को पसंद करते हैं. उन्होंने कार्लोस अल्कारेज की भी तारीफ की और कहा कि इस टूर्नामेंट में जैनिक सिनर का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है. वैभव ने उम्मीद जताई कि सिनर शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे.
युवराज बचपन से रहे है आइडल
एक अन्य वीडियो में वैभव ने युवराज सिंह से मुलाकात को अपने लिए खास अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि युवराज उनके बचपन के आदर्शों में से एक हैं. वैभव ने बताया कि युवराज ने उनसे कई बातें साझा कीं और महत्वपूर्ण सलाह दी. युवा क्रिकेटर के लिए यह मुलाकात सीखने का एक बड़ा अवसर साबित हुई.
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…