<

Vaibhav Suryavanshi: ‘मैं कसम खाकर कहता हूं…’ गैरी सोबर्स की ‘कार्बन कॉपी’ हैं वैभव सूर्यवंशी? इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भी हुए मुरीद

Garfield Sobers: क्या वैभव सूर्यवंशी वाकई महान गैरी सोबर्स की कार्बन कॉपी हैं? मार्क बुचर ने उनकी तकनीक में कुछ ऐसा देखा जिसने सबको हैरान कर दिया है. जानिए इस तुलना का पूरा सच...

Mark Butcher On Vaibhav Suryavanshi: हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से तूफ़ान मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को अब तक की सबसे बड़ी तारीफ मिली है ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी तुलना महान गैरी सोबर्स से की जा रही है. ऐसा हम या आप नहीं कह रहे हैं बल्कि इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर उनकी जमकर तारीफ़ की है और उन्हें सोबर्स की परछाई बताया है. बुचर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का अंदाज बिल्कुल वैसा ही है जैसा सोबर्स ने मशहूर किया था. वैभव सूर्यवंशी इस समय गजब के फॉर्म में हैं और छक्कों की बरसात कर रहे हैं. उनके लिए 2025 और 2026 का शुरूआती साल किसी सपने से कम नहीं रहा है. IPL के सबसे युवा शतकवीर बनने से लेकर इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने तक, और फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना. उनके युवा करियर की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी हालांकि बुचर ने एक कदम आगे बढ़ते हुए उनकी तुलना सीधे सर गारफील्ड सोबर्स से  ही कर दी और यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

बुचर को सूर्यवंशी में सोबर्स दिखते हैं

वैभव सूर्यवंशी को लेकर ‘विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट’ पर बात करते हुए बुचर ने कहा, ‘उन्हें देखते ही मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम गैरी सोबर्स का आया. उनके बैट स्विंग की आक्रामकता, टाइमिंग और शॉट की शुद्धता बेमिसाल है. उनके हाथों की रफ्तार और पैरों का इस्तेमाल गजब का है. जिस तरह से शॉट मारने के बाद उनका बल्ला पूरा घूमकर उनकी पीठ के बीचों-बीच जाकर लगता है, वह शुद्ध रूप से सोबर्स की याद दिलाता है.’ सोबर्स को क्रिकेट इतिहास का सबसे महान ऑलराउंडर माना जाता है. वह खेल के सबसे ‘कंप्लीट’ खिलाड़ी कहे जाते हैं और 1968 में नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए ग्लैमर्गन के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे. पहली नजर में, महज 14 साल के सूर्यवंशी का नाम सोबर्स जैसे दिग्गज के साथ लेना थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन बुचर ने अपने दावे के पीछे ठोस तर्क दिए हैं.

बुचर की खास अपील

बुचर ने आगे कहा, “मैं उस पीढ़ी के लोगों से कहूंगा जिन्होंने सर गैरी सोबर्स को खेलते नहीं देखा, कि वे मैल्कम नैश के खिलाफ उनके छह छक्कों वाला वीडियो जरूर देखें. मैं कसम खाकर कहता हूं, सूर्यवंशी बिल्कुल वैसे ही दिखते हैं. उन्हें खेलते देखना अद्भुत है. जिस तरह से वह बैट स्विंग के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करते हैं और शॉट के बाद बल्ला उनकी रीढ़ की हड्डी पर जाकर लगता है, वह हूबहू सोबर्स जैसा है.’

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: 25 मार्च बुधवार का दिन, जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त- राहुकाल का समय

Today Panchang 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन है. हिंदू पंचांग…

Last Updated: March 25, 2026 07:07:03 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आज कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

MP Board 5th 8th Result 2026 Live: राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, 25 मार्च को…

Last Updated: March 25, 2026 07:24:34 IST

Mamata Banerjee Resignation: ममता बनर्जी ने 23 पदों से दिया इस्तीफा, बंगाल चुनाव से पहले क्यों लिया बड़ा फैसला?

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल में चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार जारी है. बंगाल…

Last Updated: March 25, 2026 06:55:12 IST

Sonia Gandhi Health: बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती; अब कैसी हैं कांग्रेस की पूर्व प्रेसिडेंट ?

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की पूर्व प्रेसिडेंट सोनिया गांधी को सीने में इन्फेक्शन की शिकायत…

Last Updated: March 25, 2026 06:43:24 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर आज, चेक करने का ये है Direct Link

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…

Last Updated: March 25, 2026 06:16:59 IST

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST