<

1 ओवर में 6 सिक्स या सबसे तेज शतक नहीं… क्रिस गेल के इस महारिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, 13 साल से अटूट

Chris Gayle 175 Runs: क्रिस गेल ने 13 साल पहले आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी. उन्होंने सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की पारी खेली. अब वैभव सूर्यवंशी ने इस महारिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जाहिर की है.

Chris Gayle Iconic Record: भारत के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. वैभव सूर्यवंशी IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. अब उन्होंने अपने आईपीएल ड्रीम के बारे में बताया है. बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स में वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह क्रिस गेल के ऐतिहासिक आईपीएल रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं. सूर्यवंशी ने कहा कि इस सीजन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. इस पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि वह क्रिस गेल के 175 रनों की रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. बता दें कि क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 13 साल पहले आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी. यूनिवर्स बॉस का यह रिकॉर्ड पिछले 13 सालों से अटूट है. क्रिस गेल ने साल 2013 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी. जानें क्रिस गेल की इस ऐतिहासिक पारी के बारे में…

पुणे वॉरियर्स के खिलाफ ठोके थे 175 रन

क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी. क्रिस गेल ने IPL 2013 में यह कारनामा किया था. इस मुकाबले में क्रिस गेल ने सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे. क्रिस गेल ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की बुरी तरह पिटाई की थी. इस पारी के दौरान उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे. 13 साल बाद भी कोई भी बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. यह रिकॉर्ड आज भी टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जाहिर की है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्रिस गेल ने ठोका था सबसे तेज शतक

क्रिस गेल ने 175 रनों की नाबाद पारी के दौरान ही एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया था. इस पारी के दौरान क्रिस गेल ने सिर्फ 30 गेंदों पर ही शतक पूरा किया था. वहीं, आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था. IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने यह कारनामा किया था. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST

Sharadiya Navratri 2026: 9 या 10 दिन कब तक चलेगा पर्व? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और मां के नौ स्वरूपों की पूजा की तारीखें

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…

Last Updated: October 10, 2026 19:36:31 IST

पुराने गलियारों में लौटीं स्कूल की यादें, पहली एलुमनाई मीट में जुटे पूर्व विद्यार्थी

सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…

Last Updated: October 10, 2026 19:22:18 IST

MANTRA के 49 वर्ष पूर्ण, 50वें वर्ष में प्रवेश पर भव्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित

द मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA) ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 49 वर्ष पूर्ण कर…

Last Updated: October 10, 2026 19:07:17 IST

China gold reserve: सोने की कीमतों में गिरावट के बीच चीन ने बढ़ाई खरीदारी, एक महीने में खरीदा 23 टन गोल्ड

China gold reserve: सोने की कीमतों में दबाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने…

Last Updated: October 10, 2026 18:37:00 IST

कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में

17 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदर्शनी में कैनवास, लकड़ी, सिरेमिक और फ़ैब्रिक पर बनी मौलिक…

Last Updated: October 10, 2026 18:22:06 IST