<

Vaibhav Suryavanshi Father: करोड़ों फैन्स के हीरो बने वैभव, लेकिन पिता अब भी नाखुश! आखिर क्या है संजीव सूर्यवंशी की अगली शर्त?

U19 WC फाइनल में 175 रन ठोकने के बाद भी खुश नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी के पिता! आखिर 14 साल के इस 'सुपरस्टार' से अब क्या चाहते हैं संजीव सूर्यवंशी? जानिए वजह...

Vaibhav Suryavanshi Father: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिससे टीम इंडिया को जीत मिली. भारत ने छठी बार यह खिताब जीता. सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में शतक बनाया और 80 गेंदों में 175 रन बनाए. 14 साल के इस खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दोनों अवॉर्ड मिले. भारत की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी के पिता ने एक बड़ा बयान दिया. वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि उनके बेटे का लक्ष्य अभी बहुत दूर है. 14 साल की उम्र में वैभव एक सुपरस्टार है. फाइनल से पहले ही वह मशहूर हो चुका था. वह IPL में शतक बनाने वाला सबसे कम उम्र का बल्लेबाज बन गया था.

‘जब तक वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेगा’

‘TV9 हिंदी’ से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका बेटा अभी महान क्रिकेटर नहीं बना है. महान बनने के लिए उसे अभी बहुत कुछ हासिल करना है. पिता ने कहा कि उनकी राय में, उनके बेटे को तभी महान क्रिकेटर माना जाएगा जब वह टेस्ट क्रिकेट खेलेगा। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी के अनुसार, जब तक वैभव टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलता, तब तक वह महान क्रिकेटर नहीं बन सकता.

सीनियर भारतीय टीम के लिए खेलने के बारे में क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी के बारे में उनके पिता ने आगे कहा कि वैभव अभी महान खिलाड़ी बनने की प्रक्रिया में है. उसे अभी लंबा रास्ता तय करना है. जब हमने संजीव सूर्यवंशी से पूछा कि वह वैभव को कितनी जल्दी भारत के लिए खेलते हुए देखते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उसका काम कड़ी मेहनत करते रहना और जो भी मौके मिलें, उनका फायदा उठाकर खुद को साबित करना है. यह उसके हाथ में है. जहां तक ​​भारत के लिए खेलने की बात है, तो यह फैसला BCCI करेगा.

U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैभव ने अपने पिता को ट्रॉफी दिखाई

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन बनाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. भारत की जीत में अपने बेटे की सफलता से उनके पिता बहुत खुश हैं. फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होने के अलावा, वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे. वैभव के पिता ने बताया कि फाइनल जीतने के बाद उन्होंने वीडियो कॉल किया और उन्हें ट्रॉफी दिखाई.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST