<

Vaibhav Suryavanshi: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने वैभव सूर्यवंशी ने दिया दिल जीत लेने वाला बयान! इन खास लोगों को समर्पित किया अपना अवार्ड

U19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेल भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन। 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनने के बाद वैभव ने अपनी जीत किसे समर्पित की? जानें यहां...

U19 World Cup Final: भारत ने  इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है और यह संभव हो पाया है वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की विशाल पारी की वजह से, भारत ने सूर्यवंशी की वजह से 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसे इंग्लैंड के बल्लेबाज आसानी से चेज नहीं कर पाए. नतीजतन, इंग्लैंड 311 रनों के स्कोर पर सिमट गई. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस शानदार पारी में 15 चौक्के और उतने ही छक्के जड़े. वैभव ने सिर्फ फाइनल में ही नहीं बल्कि इस पुरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से निरंतरता दिखाई है और आज इसी का इनाम मिला है कि उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के ख़िताब से नवाजा गया है. अब जब भारत अंडर-19 वर्ल्ड चैम्पियन बन चुका है तो आइये जानते हैं वैभव ने इस पल को लेकर क्या कहा?

वैभव ने इस जीत पर क्या कहा?

वैभव ने मैच के बाद कहा “मैं बता नहीं सकता कि मुझे कैसा लग रहा है, लेकिन जिस तरह से हम सब पिछले 7-8 महीनों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमारा सपोर्ट स्टाफ जो लंबे समय से हमारे साथ है और हमेशा यह पक्का करता है कि हम ठीक हैं, मैं यह अवॉर्ड उन्हें डेडिकेट करना चाहता हूं. हम ज़्यादा प्रेशर नहीं ले रहे थे. हमने बस सोचा कि हमने टूर्नामेंट में जैसा अच्छा प्रदर्शन किया है, हम उसी प्रोसेस को फॉलो करेंगे और अपना नेचुरल गेम खेलेंगे. तैयारी सिर्फ़ एशिया कप के दौरान ही नहीं, बल्कि पिछले 8-9 महीनों से अच्छी रही है और सिर्फ़ खिलाड़ियों को पता है कि हमने उस दौरान कितनी कड़ी मेहनत की है. मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा था कि मैं बड़े मैचों में योगदान दे सकता हूं और आज ऐसा हुआ.’

वैभव की रिकॉर्ड पारी

वैभव सूर्यवंशी की पारी की बात करें तो बिहार के 14 वर्षीय इस खिलाडी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रनों शानदार पारी खेली. वैभव ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर ‘धोया’. 14 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने महज 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के की बदौलत 175 रनों का विशाल स्कोर बनाया. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे तेज़ी से शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल मिलाकर दूसरा सबसे तेज़ शतक भी है. वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजुक के नाम है, लेकिन फाइनल में सबसे तेज़ शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब सूर्यवंशी के नाम हो गया है. वह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक बनाने वाले सिर्फ़ तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ हैं. उनसे पहले उन्मुक्त चंद (2012) और मनजोत कालरा (2018) यह कारनामा कर चुके हैं.

 ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: फाइनल में गदर मचाने वाले वैभव अब कभी नहीं खेल पाएंगे U19 वर्ल्ड कप! कौन बना विलेन? क्या है राहुल द्रविड़ से कनेक्शन

U-19 World Cup Final: बाबर आज़म का रिकॉर्ड ध्वस्त, ब्रेविस का तोड़ा गुरूर! 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में रचा इतिहास!

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST