<

वैभव सूर्यवंशी ने लगाया ऐसा शॉट, पानी की पाइप तोड़ दी, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो

वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस सेशन में एक ऐसा शॉट लगाया जिसने पानी की पाइप तोड़ दी. राजस्थान रॉयल्स ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस सेशन में एक मजेदार और अद्भुत घटना देखने को मिली. जब युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने प्रैक्टिस के दौरान पानी की पाइप तोड़ दी. उन्होंने एक ऐसा जोरदार पुल शॉट मारा कि गेंद एक पाइप पर जा लगी और पाइप टूट गई. इस घटना का वीडियो टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और यह वायरल हो गया.
वैभव की यह ताकत दिखाती है कि वह सिर्फ तेज़ रन बनाने वाले बल्लेबाज़ नहीं, बल्कि मैदान पर शॉट लगाने की कला में भी माहिर हैं. वीडियो में साफ़ दिखता है कि कैसे उन्होंने गेंद को सही समय पर परखा और उसे इतनी मजबूती से मारा कि पाइप टूट गई. हालांकि, पूरा दृश्य वीडियो में देखने को नहीं मिला. लेकिन राजस्थान ने इसे पोस्ट किया. फ्रेंचाईजी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “ऐसा सिर्फ वैभव ही कर सकते हैं.”


 
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल में अपनी बल्लेबाज़ी से सभी का ध्यान खींचा था. उनकी क्षमता ना केवल युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणाद है, बल्कि टीम के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकती है. राजस्थान रॉयल्स के कोच और साथी खिलाड़ियों ने भी इस शॉट की तारीफ़ की और इसे टीम के प्रैक्टिल की एनर्जी का प्रतीक बताया. उनके इस शॉट से साफ़ है कि उनका आत्मविश्वास और खेल भावना दोनों ही उंचे स्तर पर हैं.

 

वैभव का फाइनल में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने ICC अंडर‑19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में बेहद शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जो युवा क्रिकेट के इतिहास में दर्ज है. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया था. यह किसी भी अंडर‑19 विश्व कप के फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे.
Satyam Sengar

Recent Posts

विदेश में देसी तड़का, लंदन की गलियों में समोसे बेचती दिखी गोरी महिला, लोगों ने चटनी के साथ लिए चटकारे; वीडियो वायरल

लंदन में समोसा वायरल वीडियो: लंदन की गलियों में एक गोरी महिला गले में टोकरी…

Last Updated: March 12, 2026 23:26:42 IST

क्या अब भारत तय करेगा दुनिया की किस्मत? NXT समिट में PM मोदी की 10 बड़ी बातें जिसने ग्लोबल लीडर्स को कर दिया हैरान!

NXT Summit 2026: क्या वाकई अब भारत दुनिया की दिशा तय करेगा? NXT समिट में…

Last Updated: March 12, 2026 23:20:06 IST

किसी फिल्म से कम नहीं…, ATM लूट के आरोपियों को बचाने के लिए, गांव वालों ने पुलिस पर बोला धावा; वीडियो वायरल

शाम करीब 6 बजे, स्थानीय ग्रामीणों और बाजिदपुर गांव के लोगों की भीड़ ने शिकरावा-भादास…

Last Updated: March 12, 2026 22:53:18 IST

नालंदा में जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, फसल काटने को लेकर चली तबाड़तोड़ गोलियां

नालंदा जमीन विवाद गोलीबारी: गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन…

Last Updated: March 12, 2026 22:45:37 IST

किस दिन आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त? तारीख आया सामने; ऐसे करें चेक

PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment:प्रधानमंत्री कल इस योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे जिसके…

Last Updated: March 12, 2026 22:29:43 IST

LPG शॉर्टेज पर PM मोदी का बड़ा बयान: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, राज्यों को मिली ये सख्त हिदायत!

PM Modi on LPG: क्या वाकई देश में होने वाली है LPG की किल्लत? NXT…

Last Updated: March 12, 2026 22:59:59 IST