883
नई दिल्ली. पटना एयरपोर्ट पर अंडर-19 विश्व कप जीतकर लौटे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का सादगी भरा स्वागत किया गया. इस दौरान उनके फैंस और स्थानीय लोग ने उन्हें गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया. माहौल में उत्साह जरूर था, स्वागत पूरी तरह मर्यादित और शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. वैभव के साथ इस दौरान काफी सिक्योरिटी भी थी और लोग उनके सेल्फी लेने की भी जिद करते दिखे.
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया था. उन्होंने महत्वपूर्ण मुकाबलों में संयम के साथ खेलते हुए टीम की जीत में योगदान दिया. उनकी तकनीक और आत्मविश्वास ने उन्हें टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया. फाइनल में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. समस्तीपुर के रहने वाले वैभव के लिए यह उपलब्धि खास मायने रखती है. छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना आसान नहीं होता. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. नीतिश कुमार ने उन्हें इनाम के रूप में 50 लाख रुपए दिए.
फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने महज 55 गेंदों में शतक पूरा कर फाइनल का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 400 से ज्यादा का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली और मैच जीत लिया था.
10वीं की परीक्षा छोड़ी
मैच के बाद उन्हें 10वीं का एग्जान भी देना था. उनकी पढ़ाई को लेकर भी चर्चा हुई. वैभव ने क्रिकेट शेड्यूल के चलते इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं देने का फैसला किया. उनका एडमिट कार्ड जारी हो चुका था, लेकिन टूर्नामेंट और आगे की प्रतिबद्धताओं को देखते हुए उन्होंने क्रिकेट को प्राथमिकता दी. अब वह आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलते दिखेंगे.