Vaibhav Suryavanshi International Cricket Debut: 14 साल के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं वजह है अंडर19 वर्ल्ड कप में असाधारण बल्लेबाजी करना, इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को पस्त कर दिया. फाइनल मुकाबले में वैभव ने 15 चौके और उतने ही छक्के लगाकर सनसनी फैला दी. उन्होंने 80 गेंदों में ही 175 रनों की विशाल पारी खेल डाली. यही वजह से की इस 14 साल के छोटे से लेकिन खतरनाक बल्लेबाज की चर्चा आज देश दुनिया में हो रही है. IPL 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर विस्फोटक शतक लगाकर सनसनीखेज डेब्यू करने वाले वैभव लगातार प्रभावित कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप में UAE के खिलाफ सिर्फ 95 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेली. इससे पहले, वह अनऑफिशियल टेस्ट क्रिकेट में भी शतक लगा चुके हैं. उन्होंने इंडिया ए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए भी शतक बनाए हैं. अब, अंडर-19 एशिया कप 2025 में भी विस्फोटक शतक और अब अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार शतक के बाद, फैंस वैभव को भारतीय सीनियर टीम के लिए जल्द ही खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन एक ICC नियम उनके रास्ते में आ रहा है. वो क्या है आइये आपको आसान शब्दों में समझाने की कोशिश करते हैं.
ICC का न्यूनतम उम्र सीमा नियम है बाधा
ICC ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा तय की है. 2020 में बने इस नियम के तहत, कोई भी खिलाड़ी 15 साल की उम्र से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सकता. यही वजह है की BCCI चाहकर भी वैभव को मार्च के अंत तक सीनियर टीम में जगह नहीं दे सकती. सूर्यवंशी अभी 14 साल, 9 महीने और 17 दिन के हैं. वह 27 मार्च 2026 को 15 साल के होंगे. चयनकर्ता उन्हें जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान होने वाली T20 और वनडे इंटरनेशनल सीरीज में मौका दे सकते हैं. ICC ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए न्यूनतम उम्र 15 साल तय की है. यह नियम 2020 में खिलाड़ियों की भलाई और सुरक्षा के लिए बनाया गया था. हालांकि, असाधारण रूप से प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के लिए छूट मांगी जा सकती है. उम्र सीमा में छूट के लिए, संबंधित बोर्ड को ICC को एक आवेदन देना होता है.
वैभव सूर्यवंशी तब सुर्खियों में आए जब वह सिर्फ 13 साल की उम्र में IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उन्हें IPL 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में साइन किया था. 2025 में IPL में डेब्यू करने के बाद, वैभव सूर्यवंशी ने 7 मैचों की 7 पारियों में कुल 252 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 36 और स्ट्राइक रेट 206.56 रहा. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतक बनाया.
ये भी पढ़ें: