Vaibhav Suryavanshi: करोड़ों की डील और वर्ल्ड कप का शोर, पर क्या वैभव सूर्यवंशी अब लेंगे क्रिकेट से ब्रेक? इस धुरंधर के सामने खड़ी है एक नई दीवार. देखें पूरी खबर...
क्रिकेट से दूरी बनाएंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Suryavanshi Board Exam: अंडर 19 वर्ल्ड कप में तहलका मचाने वाले बिहार, समस्तीपुर के युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. 14 साल के वैभव ने जिस तरह से अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी धमाकेदार बैटिंग से दुनिया को हैरान कर दिया था, अब वह CBSE क्लास 10 बोर्ड एग्जाम की तैयारी में जुट गए हैं. अब सवाल यह है कि जिस तरह से वैभव ने क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े अनुभवी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं क्या उसी तरह वो इस परीक्षा में भी खड़े उतरेंगे, क्या वैभव सूर्यवंशी इसकी तैयारी के लिए क्रिकेट से दूरी बनाएंगे, यह ऐसा समय है जब उन्हें पढ़ाई और क्रिकेट के बीच बैलेंस बनाने की क्षमता का टेस्ट होने वाला है. –
दरअसल वैभव सूर्यवंशी फिलहाल 10th क्लास में हैं और ताजपुर के डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल का स्टूडेंट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल आदर्श कुमार ने कन्फर्म किया है कि वैभव का एडमिट कार्ड जारी हो गया है और बोर्ड एग्जाम की तैयारी वैभव की लगभग पूरी हो चुकी है. स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को अपने स्टूडेंट पर गर्व है और वे उनकी पढ़ाई में हर संभव मदद कर रहे हैं ताकि उसके बिज़ी क्रिकेट शेड्यूल की वजह से उसकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े.
अब सवाल यह है कि क्या वैभव सूर्यवंशी इस दौरान क्रिकेट से दूरी बनाएंगे, क्योंकि अगले कुछ दिन वैभव के लिए काफी बिज़ी रहने वाले हैं, क्योंकि वैभव का मैट्रिक का एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगा. वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी और पूरा परिवार उनकी पढ़ाई को लेकर उतने ही सीरियस हैं जितने कि उनके क्रिकेट करियर को लेकर. वैभव को अपने बोर्ड एग्जाम और IPL प्रैक्टिस दोनों को एक साथ मैनेज करना होगा.
पूरे समस्तीपुर ज़िले और देश भर के क्रिकेट फैंस की नज़रें अब वैभव पर हैं. हर कोई यह देखने के लिए इंतज़ार कर रहा है कि 22-यार्ड की पिच पर अपना नाम कमाने वाला यह युवा बैट्समैन एग्जाम हॉल में कैसा परफॉर्म करता है. वैभव की जर्नी उन सभी बच्चों के लिए एक प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं और साथ ही अपनी पढ़ाई को भी बराबर अहमियत देना चाहते हैं.
दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों से बोर्ड परीक्षा में विज्ञान स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर…
Song Secrets: मोहम्मद रफी ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज में कई ऐसे संगीत…
Budget Session 2026: BJP ने तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें अपने सभी विधायकों…
Pharaoh marriage: क्या आपने कभी फराओ के बारे में सुना है. बता दें कि प्राचीन…
SIR Process: देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में मतदाता सूची के विशेष…
Hapur Hookah Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चार दोस्तों ने ऐसा काम किया कि…