<

Varun Chakravarthy ने फिर ली पाकिस्तान की चुटकी! ‘चाय के कप’ वाली फोटो शेयर कर पुराने जख्मों पर छिड़का नमक

Varun Chakravarthy Tea Cup Photo: वरुण चक्रवर्ती ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ शेयर की 'चाय' वाली फोटो, पर इसके पीछे की कहानी पाकिस्तान और एशिया कप के उस पुराने विवाद से जुड़ी है. क्या है पूरा सच? जानें यहां

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के खचाखच भरे स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 का विशाल स्कोर खड़ा किया. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. जवाब में कीवी टीम भारतीय आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई और महज 159 रनों पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही भारत न केवल अपना खिताब बचाने में कामयाब रहा, बल्कि तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई. इस बीच जीत के तुरंत बाद वरुण चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो एक हाथ में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी थामे हुए हैं और दूसरे हाथ से चाय की चुस्की ले रहे हैं. देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और फैंस ने इस पर मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी.

क्या है इस ‘चाय’ के पीछे की कहानी?

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब वरुण ने इस तरह का मजाक किया हो. दरअसल इसके पीछे एशिया कप 2025 का वो किस्सा है जिसे फैंस भूल नहीं पाए हैं. एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. हालांकि, सुरक्षा कारणों या विवादों की वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने पीसीबी (PCB) चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था और टीम बिना ट्रॉफी के ही स्वदेश लौट आई थी. अगले दिन वरुण ने अपने बिस्तर पर लेटे हुए एक फोटो डाली थी, जिसमें उनके बगल में ट्रॉफी की जगह चाय का कप रखा था. बाद में उन्होंने इसपर खुलासा किया था कि उन्होंने असली ट्रॉफी के साथ सोने का प्लान बनाया था, लेकिन ट्रॉफी नहीं मिली तो उन्होंने ‘चाय के कप’ को ही साथ में रख लिया.

ट्रॉफी की जगह चाय वाली कप के साथ फोटो

वरुण ने इसपर ‘मुझे पता था हम जीतेंगे, फाइनल से पहले ही मैंने सोच लिया था कि मैं ट्रॉफी को अपने पास रखकर सोऊंगा और फोटो खिंचवाऊंगा. पर मैच के बाद जब ट्रॉफी पास नहीं थी, तो जो मिला उसी के साथ फोटो ले ली.’

वर्ल्ड कप 2026 में वरुण का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में वरुण के प्रदर्शन की बात करें तो मैदान पर उनका प्रदर्शन इस बार मिला-जुला रहा. हालांकि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में संयुक्त रूप से 14 विकेट के साथ वरुण पहले स्थान पर हैं. लेकिन उनकी ओवर थोड़ी महंगी रही, उन्होंने 31 ओवरों में 287 रन लुटाए। भले ही उन्होंने रन थोड़े ज्यादा दिए हों, लेकिन अहम मौकों पर विकेट चटकाकर उन्होंने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और अब, हाथ में असली वर्ल्ड कप ट्रॉफी और चाय का कप लेकर उन्होंने पुराना हिसाब भी बराबर कर दिया है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST