<

Venkatesh Iyer: वेंकटेश अय्यर को 16 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, शाहरुख नहीं, कोहली की टीम ने खरीदा

Venkatesh Iyer: वेंकटेश अय्यर को पिछले साल के मुकाबले इस ऑक्शन में भारी नुकसान हुआ है. इस मिनी ऑक्शन में अय्यर को पिछले साल से लगभग 70 फीसदी कम रुपये मिले. जानें अय्यर को किसने खरीदा...

Venkatesh Iyer Sold To RCB: भारत के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर अब आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते नजर आएंगे. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में RCB ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ को बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया है. पिछले साल के मुकाबले इस साल के ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को बड़ा नुकसान हुआ है. पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. अगले आईपीएल सीजन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था.

अब आरसीबी की टीम ने मिनी ऑक्शन में अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. वह पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स के आलावा किसी दूसरी टीम की ओर से आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे. बता दें कि ऑक्शन के दौरान कोलकाता ने भी अय्यर को वापस खरीदने के लिए बोली लगाई थी, लेकिन आखिर में आरसीबी ने 7 करोड़ की बोली लगाकर अय्यर को अपने साथ जोड़ लिया. जानें वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर…

वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर

वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर काफी अच्छा रहा है. उन्होंने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था. उसके बाद से वह लगातार KKR के लिए खेल रहे थे. हालांकि अब वह आईपीएल में विराट कोहली की टीम से खेलते नजर आएंगे. अय्यर के आईपीएल करियर की बात करें, तो साल 2021 से 2025 तक उन्होंने केकेआर के लिए कुल 62 मैच खेले है. इस दौरान वेंकटेश ने 56 पारियों में 30 की औसत 1,468 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक भी शामिल हैं. इसके आलावा अय्यर के नाम आईपीएल में 3 विकेट भी दर्ज हैं.
हालांकि आईपीएल 2025 में वेंकटेश अय्यर का रिकॉर्ड काफी खराब रहा था. इस साल अय्यर ने 11 मैचों में खेली गई 7 पारियों में सिर्फ 142 रन बनाए थे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि टीम उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पाई थी. आईपीएल 2025 में अय्यर सिर्फ 1 अर्धशतक लगा पाए थे.

टीम इंडिया के लिए खेल चुके अय्यर

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका मिला था. बाएं हाथ के बल्लेबाज ऑलराउंडर अय्यर ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 9 टी20 इंटरनेशन मैच खेले हैं. इस दौरान अय्यर ने 7 पारियों में 133 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइट रेट 162 का रहा है. टी20 इंटरनेशनल में वेंकटेश अय्यर का सबसे बड़ा स्कोर 35 नाबाद है. इसके अलावा अय्यर ने भारतीय टीम की ओर ने 2 वनडे इंटनेशनल  मैच भी खेले हैं. हालांकि 2 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 24 रन निकले हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST