<
Categories: मनोरंजन

Bollywood Films: बॉलीवुड की इन फिल्मों ने समाज को दिखाया आइना, किरदारों ने बदली सोच

समाज की सोच को लेकर बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनीं, जिन्हें लोगों ने काफी सराहा. इन फिल्मों की स्टोरी ने काफी लोगों की सोच भी बदली.

Bollywood Films: बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में बनीं, जिन्होंने लोगों के दिल ही नहीं दिमाग पर भी छाप छोड़ी. इनमें एक्शन, लव स्टोरी, हॉरर, थ्रिलर और देशभक्ति समेत तमाम टॉपिक हैं. वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी बनीं, जिन्होंने समाज की सोच को हिलाकर रख दिया. दरअसल ये फिल्में ऐसी हैं, जो समाज के बहुत से लोगों की सोच को गलत ठहराती हैं. इन फिल्मों के टॉपिक जरा हटके हैं. इन फिल्मों की स्टोरी सोसायटी में काफी बदलाव भी लाई.

तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक

तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक में लड़कियों को लेकर लोगों की सोच को दर्शाया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि लड़कियों के कपड़े पहनने पर समाज का नजजरिया दिखाया गया है. साथ ही लोगों से फ्रेंडली नेचर को दिखाते हुए सोसायटी उन्हें कैसे जज करती है, इस बारे में दिखाया गया है. फिल्म में बताया गया है कि कैसे किसी के नो का मतलब नो ही होता है. फिल्म में तापसी पन्नू को पीड़िता के रूप में दिखाया गया है. वहीं अमिताभ बच्चन को वकील के किरदार में दिखाया गया है.  वह वकील बनकर सबकी आंखें खोल देते हैं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़

तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ में महिलाओं के लिए एक संदेश है कि कोई भी पुरुष महिलाओं को न ही मार सकता है और न ही सबके सामने उसे शर्मिंदा कर सकता है. फिल्म में दिखाया गया है कि एक पति सबके सामने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार देता है. इसके बाद वो पति को छोड़ने और तलाक लेने का फैसला लेती है. लोग उसे समझाते हैं कि ये ‘केवल एक थप्पड़’ ही तो था. इस पर वो कहती है कि एक थप्पड़ भी नहीं. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

अक्षय कुमार की पैड मैन

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पैडमैन एक बोल्ड टॉपिक था. इसमें बताया गया कि समाज काफी आगगे बढ़ गया है लेकिन आज भी लोगों को ओपनी पैड बोलने में शर्म आती है. फिल्म में दिखाया गया कि बहुत सी महिलाएं आज भी पीरियड्स के दौरान पैड्स की जगह कपड़ा इस्तेमाल करती हैं. फिल्म में लोगों को जागरुक किया गया है कि पैड्स यूज करने से महिलाएं जानलेवा बीमारी से बच सकती हैं. फिल्म में अक्षय कुमार ने पैडमैन का किरदार निभाया. वो पैड की कंपनी खोलते हैं और लोगों को जागरुक करते हैं. इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है.

आयुष्मान खुराना की दम लगा के हईशा

‘दम लगा के हईशा’ फिल्म बॉडी शेमिंग के टॉपिक पर आधारित है. इस फिल्म में खूबसूरती के स्टैंडर्ड के बारे में बताया गया है. इसमें एक लड़के (आयुष्मान खुराना) की शादी थोड़े जयादा वजन वाली लड़की (भूमि पेडनेकर) से शादी हो जाती है. इसकी वजह से उसे अपनी पत्नी मानने में शर्म आती है. हालांकि बाद में पति को अपनी गलती का एहसास होता है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 

आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान

शुभ मंगल ज्यादा सावधान फिल्म एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) पर आधारित है. इसमें आयुष्मान खुराना और जितेंद्र गे किरदार में थे. इल फिल्म में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र का लिप किस सीन भी है. इसके बारे में उन दिनों काफी चर्चा हुई थी. इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Gold Price Fall: सोना खरीदने वालों की हुई मौज! धनतेरस से पहले गिर गए भाव, जानें अब कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…

Last Updated: October 30, 2026 20:55:11 IST

IND vs NZ 4th T20: लगातार 10 मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड में हारा भारत, टूटा रिकॉर्ड, अजेय अभियान पर लगा ब्रेक

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…

Last Updated: October 30, 2026 20:06:47 IST

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बने डॉ. वेदा के अभियान का चेहरा, त्वचा और बालों की देखभाल पर रहेगा जोर

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड…

Last Updated: October 30, 2026 20:04:23 IST

नदी किनारे मिली महिला की सिर कटी लाश, हाथों में चूड़ियां और शरीर पर कपड़े नहीं, किसने की बेरहमी से हत्या?

Odisha woman murder case: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कुडानगरी थाना क्षेत्र के लूना नदी…

Last Updated: October 30, 2026 19:58:38 IST

एक साल बाद घर लौटा पति, करवाचौथ पर पत्नी ने व्रत खोलने से किया इनकार, दूसरे मर्द को लेकर मचा बवाल

Delhi Karwa Chauth case: दिल्ली के निहाल विहार की श्रीराम कॉलोनी में करवाचौथ पर पति-पत्नी…

Last Updated: October 30, 2026 19:24:42 IST

क्या पत्नी की मर्जी और तकलीफ की कोई अहमियत नहीं? कैप्सूल खाकर संबंध बनाता था पति, थाने पहुंची महिला

Woman Harassment: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर कैप्सूल खाने…

Last Updated: October 30, 2026 18:54:34 IST