<
Categories: खेल

Venkatesh Prasad: ‘IPL को बेंगलुरु में वापस लाएंगे…’, KSCA अध्यक्ष बनते ही वेंकटेश प्रसाद का बड़ा वादा

Venkatesh Prasad KSCA Chief: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) में हुए चुनावों में भारत के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के पैनल ने बड़ी जीत हासिल की है. वेंकटेश प्रसाद को केएससीए का अध्यक्ष चुना गया. जानें कौन हैं वेंकटेश प्रसाद...

Venkatesh Prasad KSCA Chief: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वेंकटेश प्रसाद को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) का नया अध्यक्ष चुना गया है. इसके अलावा भारत के पूर्व क्रिकेटर सुजीत सोमसुंदर को KSCA का उपाध्यक्ष चुना गया है, जबकि संतोष मेनन सेक्रेटरी बने हैं. वहीं, बीएन मधुकर को ट्रेजरर चुना गया, जबकि केएन शांत कुमार पैनल के बीके रवि को ज्वाइंट सेक्रेटरी पद की कमान मिली है. रविवार (7 दिसंबर) को केएससीए का चुनाव हुआ, जिसमें कुल 1,307 वोट पड़े. यह साल 2013 में डाले गए रिकॉर्ड 1,351 वोटों से थोड़ा कम है. इसमें वेंकटेश प्रसाद ने अनुभवी खेल प्रशासक केएन शांत कुमार को 749-558 से हराया और 191 वोटों से जीत दर्ज की.

अब कर्नाटक क्रिकेट की बागडोर वेंकटेश प्रसाद के हाथों में आ गई है. इससे पहले वे साल 2010 से 2013 तक केएससीए के उपाध्यक्ष रहे थे. वेंकटेश प्रसाद के सामने राज्य में शीर्ष स्तर के क्रिकेट को वापस लाने की चुनौती होगी. दरअसल, 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के 11  फैंस मारे गए थे. उसके बाद से ही चिन्नास्वामी स्टेडियम को किसी भी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी नहीं दी गई.

वेंकटेश को मिला अनिल कुंबले का साथ

वेंकटेश प्रसाद और द प्रिंटर्स (मैसूर) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शांत कुमार, दोनों ने राज्य में क्रिकेट को दोबारा शीर्ष स्तर पर जाने के लिए जरूरी कदम उठाने का वादा किया था. वेंकटेश प्रसाद के पैनल को भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ जैसे खिलाड़ियों का समर्थन था, जिन्होंने साल 2010 से 2013 तक केएससीए के प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया था. वेंकटेश को कुल 749 वोट मिली, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सुजीत सोमसुंदर को 719 वोट मिले. बता दें कि सोमसुंदर ने हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) में एजुकेशन हेड के तौर पर भी काम किया था.

वेंकटेश प्रसाद ने किया ये वादा

KSCA के नए चीफ चुने जाने के बाद वेंकटेश प्रसाद ने बड़ा वादा किया है. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोबारा क्रिकेट को वापस लाया जाए. इसमें आईपीएल के मैच और टीम इंडिया के मुकाबले दोनों शामिल हैं. बता दें कि इस साल आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ की घटना हुई थी. इसके बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई बड़ा मैच नहीं खेला गया है.

कौन हैं वेंकटेश प्रसाद?

वेंकटेश प्रसाद भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से साल 1996 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने 33 टेस्ट मैच खेले, जिसमें कुल 96 विकेट हासिल किए. इसके अलावा वेंकटेश प्रसाद ने 161 वनडे मैच भी खेला है, जिसमें उन्होंने 196 विकेट चटकाए हैं. वेंकटेश प्रसाद ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2001 में खेला था.

KSCA पैनल में किसे-क्या जिम्मेदारी मिली?

  • अध्यक्ष- वेंकटेश प्रसाद (749 वोट)
  • उपाध्यक्ष: सुजीत सोमसुंदर (719 वोट)
  • सेक्रेटरी: संतोष मेनन (672 वोट)
  • ट्रेजरर: बी.एन. मधुकर (736 वोट)
  • ज्वाइंट सेक्रेटरी सचिव: बी.के. रवि (669 वोट)
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST