Vidarbha vs Saurashtra: विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में विदर्भ की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है.
नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 का फाइनल (Vijay Hazare Trophy Final) मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र (Vidarbha vs Saurashtra) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में विदर्भ की टीम ने 38 रन से शानदार जीत दर्ज की. सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. विदर्भ की टीम जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो उन्होंने 317 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जिसे चेज करते सौराष्ट्र हुए की टीम 279 रन पर ही ऑल आउट हो गई. जीत के साथ विदर्भ ने अपना पहला खिताब जीता.
विदर्भ की ओर से ओपनिंग करने उतरे अथर्व तैदे ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए 128 रन की पारी खेली जिसमें 15 चौके और 3 छक्के मारे. उनके साथ आए अमन मोखड़े ने 33 रन बनाए. इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो यश राथौड़ ने 61 गेंदों में 54, रविकुमार समर्थ ने 25, फैज मोहम्मद ने 19 और हर्ष दुबे ने 15 गेंदों में 17 रन बनाए. इस तरह विदर्भ ने सौराष्ट्र के सामने 317 रन का स्कोर खड़ा किया और 318 का लक्ष्य दिया.
सौराष्ट्र की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी अंकुर पंवर ने की. उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए. 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 65 रन दिए. इसके अलावा चिराग जनी और चेतन सिकारिया ने 2-2 विकेट लिए. अब सौराष्ट्र के सामने 318 रन का लक्ष्य था और उनकी टीम की ओर से कप्तान हार्विक देसाई और विश्वराज जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. हालांकि, ये दोनों अधिक समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सके. देसाई 20 और जडेजा 9 रन बनाकर आउट हो गए.
प्रेरक मनकड तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए जिन्होंने सौराष्ट्र के लिए सबसे बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने कुल 88 रन ठोके. समर गज्जर ने 25 रन बनाए, चिराग जैन ने 64 और रुचित अहीर ने 21 रन बनाए. उनदाकट भी 6 रन बनाकर आउट हुए. नतीजा यह हुआ कि सौराष्ट्र की टीम 279 रन पर ही ऑलआउट हो गई. विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने कुल 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नचिकेत भुटे ने 2, दर्शन नलकंडे ने 2 और हर्ष दुबे ने 1 विकेट लिए.
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…