<

5 मैच, 5 शतक… वनडे क्रिकेट में विदर्भ के खिलाड़ी ने काटा गदर, वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Dhruv Shorey World Record: विदर्भ के बल्लेबाज ध्रुव शोरे ने लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार 5वां शतक लगा दिया है. वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में लगातार 5 शतक लगाए हैं. देखें पहले नंबर पर कौन सा खिलाड़ी है?

Vidarbha Cricketer 5 centuries VHT Record: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत 24 दिसंबर को हो गई है. इस टूर्नामेंट में एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. 26 दिसंबर को विदर्भ के बल्लेबाज ध्रुव शोरे ने एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच में विदर्भ की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 109 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ ही उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार अपना पांचवा शतक पूरा किया. ध्रुव शोरे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में लगातार 5 शतक लगाए हैं.

ध्रुव से पहले एन जगदीशन ने लगातार 5 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज जगदीशन ने साल 2022-23 के सीजन में लगातार 5 शतक लगाकर इतिहास रच दिया था. उस दौरान वह लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार 5 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे. अब ध्रुव शोरे ने जगदीशन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

शोरे से ऐसे लगाया लगातार 5वां शतक

ध्रुव शोरे ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले राउंड में विदर्भ और बंगाल के खेले गए मुकाबले में 136 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं, शुक्रवार (26 दिसंबर) को ध्रुव ने विदर्भ और हैदराबाद के मैच में नाबाद 109 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 77 गेंद का सामना किया, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के लगाए. इससे विदर्भ की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 365 रन बनाए. इसके जवाब मे उतरी हैदराबाद की टीम 276 रनों पर ऑल आउट हो गई. इससे विदर्भ की टीम ने 89 रनों से मुकाबला जीत लिया.

पिछले सीजन से जारी है शतकों को सिलसिला

विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन से ही ध्रुव शोर के शतकों का सिलसिला जारी है. शोरे ने पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने विजय हजारे के पिछले सीजन में आखिरी 3 मैचों में लगातार 3 शतक लगाए थे. इस दौरान ध्रुव शोरे ने 110, 114 और 118 रन की तीन बड़ी पारियां खेली थीं. उस सीजन में शोर ने 8 पारियों में कुल 494 रन बनाए थे. शोरे ने पिछले सीजन में क्वार्टर-फाइनल, सेमी-फाइनल और फाइनल में शतक जड़ा था. हालांकि उनकी टीम फाइनल में हार गई थी. खिताबी मुकाबले में विदर्भ को कर्नाटक से हार मिली थी.

ध्रुव शोरे ने पिछले सीजन में अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया था. नए सीजन में भी उन्होंने अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रखा. अगर वह अगले मैच में शतक लगाते हैं, तो लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार 6 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

कैसा रहा है IPL करियर?

33 वर्षीय विदर्भ के बल्लेबाज ध्रुव शोर IPL में भी खेल चुके हैं. हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. शोरे ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेला है. साल 2018 और 2019 के सीजन में CSK की ओर से उन्हें सिर्फ 2 मैचों में खिलाया गया, जिनमें वे सिर्फ 13 रन बना पाए थे. वहीं, घरेलू क्रिकेट की बात करें, तो ध्रुव शोर ने अभी तक लिस्ट-ए क्रिकेट में 73 मैच खेले हैं, जिनमें 43.15 की औसत से 2848 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक आए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST